एक्सप्लोरर

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- भगवान ही अब बचाएंगे, कांग्रेस ने पूछा- सरकार की क्या जरूरत?

कर्नाटक में गुरुवार सुबह तक कोरोना के कुल 47,253 मामले सामने आए हैं जिनमें से 918 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 18,466 मरीज ठीक हो चुके हैं.

बेंगलुरु: कर्नाटक में कोरोना वायरस के हालात बेकाबू होते दिख रहे है. गुजरात को पीछे छोड़ कर्नाटक देश का चौथा सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य बन गया है. राज्य में 900 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. ऐसे हालात में कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कह दिया कि अब भगवान ही हमें बचा सकते है. अब उनके इस बयान पर विवाद शुरू हो गया है. कांग्रेस ने कर्नाटक की बीजेपी सरकार पर हमला बोला है.

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने सबकुछ भगवान भरोसे छोड़ते हुए कहा, "अब भगवान ही हमें बचा सकते हैं और हमें खुद भी सावधानियां बरतनी होगी. लोगों को मास्क पहनना चाहिए और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए. ये वायरस किसी को नहीं छोड़ता, ये ना अमीर-गरीब में फर्क करता है ना किसी एक समुदाय या किसी एक क्षेत्र को देखता है. ऐसे में सरकार क्या करेगी."

कांग्रेस ने कहा- फिर सरकार की क्या जरूरत स्वास्थ्य मंत्री के इसी बयान पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने ट्वीट कर सवाल पूछा है. उन्होंने लिखा, "स्वास्थ्य मंत्री कह रहे हैं कि कर्नाटक को भगवान बचा सकता है, ये कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार की लापरवाही की निशानी है. अगर महामारी का मुकाबला नहीं हो सकता, तो हमें फिर सरकार की क्या जरूरत है."

कोरोना के बढ़ते मामलों पर कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- भगवान ही अब बचाएंगे, कांग्रेस ने पूछा- सरकार की क्या जरूरत?

कर्नाटक में कोरोना के कुल 47,253 मामले सामने आए कर्नाटक में गुरुवार सुबह तक कोरोना के कुल 47,253 मामले सामने आए हैं जिनमें से 918 संक्रमितों की मौत हो चुकी है और 18,466 मरीज ठीक हो चुके हैं. बेंगलुरू में 14 जुलाई रात आठ बजे से 22 जुलाई सुबह पांच बजे तक एक सप्ताह का पूर्ण लॉकडाउन लागू कर दिया गया है.

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु ने रविवार को ट्वीट कर कहा था, “कर्नाटक में अगले 15 से 30 दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दोगुना हो सकते हैं और आने वाले दो महीने इस महामारी से निपटने को लेकर सरकार के लिए बड़ी चुनौती होंगे.” संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का हवाला देते हुए श्रीरामुलु ने कहा था कि घबराने की कोई जरुरत नहीं है.

ये भी पढ़ें- Corona Updates: देश में पहली बार एक दिन में आए 32 हजार से ज्यादा मामले, 10 लाख के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा कहां तक पहुंची कोरोना वैक्सीन की खोज? जानिए- दुनिया के 5 बड़े दावों की पूरी अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
पूर्वी नेपाल में भड़की हिंसा, भारत से सटे 3 जिलों में कर्फ्यू. 1 की मौत
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
फैमिली को मुश्किलों से बचाने के लिए करें BJP..., धमकी का आरोप लगा बोले दीपके
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
अभिजीत दीपके पर AIMIM नेता बोले, 'उसके मां-बाप की...'
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
Parliament Monsoon Session Day 9 Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
Live: 'छात्रों की मांग पर हुआ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा', राज्यसभा में बोले सुधांशु त्रिवेदी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
भोजशाला विवाद में SC ने मुस्लिम पक्ष को दिलवाई जगह, नमाज की अनुमति दी
Embed widget