एक्सप्लोरर

बदला जाए रामनगर का नाम, डिप्टी CM डीके शिवकुमार के प्रस्ताव पर मच गया बवाल

Karnataka: कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया है. नाम बदलने से जिले में उद्योग लाने में मदद मिलेगी और जमीन का मूल्यांकन भी बेहतर तरीके से होगा.

Karnataka: कांग्रेस की कर्नाटक सरकार के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रामनगर जिले का नाम बदलकर बेंगलुरु दक्षिण रखने का प्रस्ताव मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा है. विधानसभा में मुख्यमंत्री को प्रस्ताव सौंपने के बाद डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने कहा, “रामनगर जिले के विधायकों और जिला प्रभारी मंत्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को एक प्रस्ताव सौंपा. दरअसल, ये पहल रामनगर, चन्नपटना, मागडी, कनकपुरा और हरोहल्ली ब्लॉक के विकास और भविष्य को ध्यान में रखते हुए की गई है.

एचटी की रिपोर्ट के अनुसार, डिप्टी सीएम डी के शिवकुमार ने मंगलवार (9 जुलाई) को कर्नाटक के रामनगर जिले का नाम बदलने का प्रस्ताव बेंगलुरु दक्षिण जिले के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को सौंपा. कांग्रेस नेता ने कहा कि नाम बदलने का उनका उद्देश्य जिले की मदद के लिए बेंगलुरु की वैश्विक प्रतिष्ठा का इस्तेमाल करना है.

प्रस्ताव पर मचा बवाल

उधर, जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने इस प्रस्ताव की आलोचना की है. उन्होंने कहा, सत्ता में आते ही हम फिर से इसका नाम रामनगर कर देंगे. उधर, बीजेपी नेताओं ने भी इस प्रस्ताव का विरोध किया है.

रामनगर का नाम बदलने की जरूरत- डीके शिवकुमार

डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि “डोड्डाबल्लापुर, देवनहल्ली, होसकोटे, कनकपुरा, रामनगर, चन्नपटना, मागडी के लोग मूल रूप से बेंगलुरु के ही हैं. ऐसे में प्रशासनिक सुविधा के लिए रामनगर और बेंगलुरु ग्रामीण जिलों को बेंगलुरु शहर से अलग किया गया है. उन्होंने प्रस्ताव पर कहा कि रामनगर को जिला मुख्यालय के रूप में रखते हुए रामनगर का नाम बदलने की जरूरत है.

भौगोलिक सीमाओं में नहीं होगा बदलाव- डिप्टी CM

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा कि हमने इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश किया है. नाम बदलने से जिले में उद्योग लाने में मदद मिलेगी और जमीन की कीमतें भी बेहतर होंगी. दरअसल, बेंगलुरु के पास केवल रामनगर और तुमकुर की ओर बढ़ने की गुंजाइश है, क्योंकि इसके दूसरी तरफ तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश है. उन्होंने कहा कि यह केवल नाम बदलने की कवायद है और जिले की भौगोलिक सीमाओं में कोई बदलाव नहीं होगा.

रामनगर का नाम बदलकर रखा जाए बेंगलुरु साउथ

कर्नाटक सरकार में डिप्टी सीएम शिवकुमार ने बताया कि जिले के गौरव को बनाए रखने के लिए हमने रामनगर, मागडी और कनकपुरा में सभी के साथ चर्चा की है. मेरी अगुआई में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला. ऐसे में हम चाहते हैं कि रामनगर के बजाय इसका नाम बदलकर बेंगलुरु साउथ जिला रखा जाए.

ये भी पढ़ें: ऐसा क्या हुआ बदलाव, जो आतंकियों के निशाने पर अब घाटी नहीं जम्मू है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, वीर सावरकर मामले में केस रद्द
राहुल गांधी को SC से राहत, समन रद्द
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
'उन्हें गिरफ्तार कर...', नेताजी पर BJP सांसद के बयान पर भड़के चंद्र कुमार बोस
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक
CM विजय सरकार को राहत, SC ने हाई कोर्ट के फैसले पर लगाई रोक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
सीएम योगी का आरोप- बंटवारे में पाकिस्तान को सिंध कांग्रेस ने जबरदस्ती दे दिया
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget