एक्सप्लोरर

'मैं ब्लैकमेल नहीं करूंगा', सीएम के ऐलान से पहले बोले डीके शिवकुमार- सोनिया गांधी मेरी रोल मॉडल

कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार कर्नाटक विजय के बाद दिल्ली के लिए निकल चुके हैं, यहां पर वह राज्य में होने वाले बड़े राजनीतिक घटनाक्रमों के मद्देनजर पार्टी आलाकमान से बातचीत करेंगे.

Karnataka Politics: कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार आज दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, अभी उनकी तबियत ठीक हो गई है, उनका बीपी भी कंट्रोल है, इसलिए आज वह दिल्ली आ रहे हैं और यहां पर उनका हाईकमान से मिलने का प्लान है. 

उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, वह किसी पद के लिए किसी को ब्लैकमेल नहीं करेंगे, सोनिया गांधी उनकी रोल मॉडल हैं. कांग्रेस सभी के लिए परिवार है. हमारा संविधान बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें पार्टी के सभी लोगों के हितों की रक्षा करनी होगी.

'पार्टी मां समान होती है'
डीके शिवकुमार ने कहा, पार्टी चाहे तो मुझको जिम्मेदारी दे सकती है ये हमारा संयुक्त सदन है, यहां पर हमारी संख्या 135 है. मैं यहां किसी को बांटना नहीं चाहता. वे मुझे पसंद करें या न करें, मैं जिम्मेदार हूं. मैं किसी को बैकस्टैब नहीं करूंगा और न ही मैं किसी को ब्लैकमेल करूंगा.

उन्होंने कहा, पार्टी मेरी भगवान है, हमने इस पार्टी का निर्माण किया है और मैं इसका हिस्सा हूं और मैं इसमें अकेला नहीं हूं. हमने यह पार्टी (कांग्रेस) बनाई है, हमने यह घर बनाया है और मैं इसका एक हिस्सा हूं एक मां अपने बच्चे को सब कुछ देती है. 

आज भी होगी सीएम फेस चुनने को लेकर बैठक
सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में पार्टी विधायक दल का नेता चुनने को लेकर तीनों पर्यवेक्षकों के साथ सोमवार (15 मई) को गहन मंत्रणा की, लेकिन कोई फैसला नहीं हो सका. खरगे और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता आज डीके शिवकुमार के साथ इस विषय पर विस्तार से चर्चा करेंगे. 

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता चुनने के लिए वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे, जितेंद्र सिंह और दीपक बाबरिया को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था. तीनों पर्यवेक्षकों ने पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों से अलग-अलग बात कर उनकी राय जानी थी. तीनों पर्यवेक्षक सोमवार शाम खरगे के आवास पर पहुंचे और फिर लंबी बैठक हुई. इस बैठक में कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और पार्टी के कर्नाटक प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी मौजूद रहे.

बैठक खत्म होने के बाद सुरजेवाला ने संवाददाताओं से कहा, पर्यवेक्षकों ने अपनी रिपोर्ट कांग्रेस अध्यक्ष को सौंपी है... वह राज्य के नेताओं और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ विचार विमर्श के बाद कोई फैसला करेंगे.

Karnataka Government Formation Live: कर्नाटक CM के नाम का आज हो सकता है ऐलान, सिद्धारमैया फाइनल लाइन के करीब, दिल्ली के लिए निकले शिवकुमार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
स्पीकर की अपील पर टूटा गतिरोध, आज एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा-वोटिंग
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
पेपर धांधली के 21 साल में 220 केस, देशभर से जुड़े तार, 10 करोड़ प्रभावित
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
‘प्रधान देश के बर्बाद एजुकेशन सिस्टम के प्रतीक’, राहुल ने निकाली भड़ास
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग
मर्डर, रेप और लूट..., CJP के 'मार्च' में 989 क्रिमिनल बैकग्राउंड के लोग

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
प्रधान… BJP का वो चेहरा, जिन्होंने हारते चुनाव के बीच ऐसे बाजी पलट दी
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
'चुप रही क्योंकि मुझे डर था...', बादशाह की वाइफ ने बयां किया दर्द
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
Embed widget