एक्सप्लोरर

Karnataka Exit Poll Results: कर्नाटक में लिंगायत, वोक्कालिगा, मुस्लिम और दलित किसके साथ? एग्जिट पोल में हुआ खुलासा

Karnataka Exit Poll: कर्नाटक चुनाव के नतीजों से पहले कई तरह के समीकरण का अंदाजा लगाया जा रहा है. इस बीच एबीपी न्यूज के लिए सी-वोटर ने जाति आधारित एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए हैं.

Karnataka Caste Based Exit Poll: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे कुछ ही घंटों में सबके सामने होंगे. शनिवार (13 मई) को मतगणना होगी. जैसे-जैसे मतगणना की घड़ी पास आती जा रही है, राजनीतिक पार्टियों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बेचैनी भी बढ़ती जा रही है. इसकी एक वजह कर्नाटक को लेकर आए एग्जिट पोल्स के आंकड़े हैं. ज्यादातर एग्जिट पोल्स में कांग्रेस ताकतवर पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी को दूसरे नंबर पर दिखाया गया है. कुछ ने राज्य में त्रिशंकु विधानसभा का अनुमान लगाया है.

बुधवार (10 मई) को मतदान के बाद जारी हुए एबीपी न्यूज-सी-वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक, कांग्रेस को 100-112, बीजेपी को 83-95, जेडीएस को 21-29 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया. एबीपी न्यूज ने जातीय फैक्टर भी समझने की कोशिश की है. एबीपी न्यूज के लिए सीवोटर ने जाति आधारित एग्जिट पोल किया है. इससे अनुमान लगता है लिंगायत, वोक्कालिगा, मुस्लिम, ओबीसी, दलित और आदिवासी सबसे ज्यादा किस पार्टी के साथ हैं. आइए जानते हैं कि इस विशेष एग्जिट पोल के आंकड़े-

लिंगायत का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-26%
बीजेपी-56%
जेडीएस-12%
अन्य -6%

वोक्कालिगा का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-32%
बीजेपी-28%
जेडीएस-35%
अन्य -5%

कर्नाटक में लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय का खासा असर माना जाता है. पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा लिंगायत समाज से ही आते हैं, वहीं पूर्व सीएम और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी वोक्कालिगा समुदाय से ताल्लुक रखते हैं. जाति आधारित एग्जिट पोल में इसका असर दिख रहा है. आंकड़ों में लिगायतों का सबसे ज्यादा झुकाव बीजेपी (56 फीसदी) और वोक्कालिगा का सबसे ज्यादा भरोसा जेडीएस (35 फीसदी) दिख रहा है.

मुस्लिमों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-75%
बीजेपी-8%
जेडीएस-11%
अन्य -6%

ओबीसी का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-35%
बीजेपी-45%
जेडीएस-14%
अन्य -6%

मुस्लिम समाज के मतदाताओं की सहानुभूति कांग्रेस के साथ रही है लेकिन एग्जिट पोल में ओबीसी का बीजेपी के प्रति सबसे ज्यादा झुकाव इस लिहाज से हैरान करने वाला है क्योंकि पूर्व सीएम सिद्धारमैया इस वोट बैंक को अपने पाले में खींचने की विशेष मुहिम चलाते आए हैं. दरअसल, सिद्धारमैया AHINDA समाज (ओबीसी, मुस्लिम और अनुसूचित जाति) के मतदाताओं को साधने की कोशिश करते आए हैं. एग्जिट पोल के आंकड़ों में ओबीसी ने सबसे ज्यादा बीजेपी (45 फीसदी) भरोसा जताया है.  

दलितों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-58%
बीजेपी-25%
जेडीएस-13%
अन्य -4%

आदिवासियों का वोट किसे?

(सोर्स- सी वोटर)

कांग्रेस-46%
बीजेपी-35%
जेडीएस-13%
अन्य -6%

आखिरकार, एबीपी न्यूज-सी-वोटर के जाति आधारित एग्जिट पोल के आंकड़ों से पता चलता है कि लिंगायत समाज ने सबसे ज्यादा बीजेपी (56 फीसदी), वोक्कालिगा ने जेडीएस (35 फीसदी), मुस्लिमों ने कांग्रेस (75 फीसदी), ओबीसी ने बीजेपी (45 फीसदी), दलितों ने कांग्रेस (58 फीसदी) और आदिवासियों ने कांग्रेस (46 फीसदी) पर भरोसा जताया है. 

यह भी पढ़ें- कर्नाटक में रिजल्ट से पहले BJP की बैठक, क्या JDS के कुमारस्वामी से कांग्रेस की हो गई बात? मल्लिकार्जुन खरगे ने खुद दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
'थैंक्यू फ्रैंड्स', PM मोदी ने देर रात जारी Video में की यूथ के प्यार और समर्थन की तारीफ, जानें क्या कहा?
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
छात्र प्रदर्शनकारियों के समर्थन में उतरे ओवैसी, कहा- केन्द्र सरकार उन्हें दबाए नहीं, बल्कि...
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति
NTA ने निकाली 4 सीनियर जनरल मैनेजर पद पर भर्ती, 16 यंग प्रोफेशनल्स की होगी नियुक्ति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget