एक्सप्लोरर

कर्नाटक: रोड शो में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है सरकार’

बेंगलुरु: कर्नाटक का किला बचाने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है. तपती गर्मी में भी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी रोड शो कर रहे हैं. इस दौरान छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं में राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे हमले किए. राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है.

मौजूदा कर्नाटक चुनाव के अपने सातवें चुनावी दौरे पर उत्तरी कर्नाटक पहुंचे राहुल ने उत्तरी कर्नाटक के अंकोला, उमटा से लेकर भटकल तक कई जगहों पर रोड शो किया. कल वह मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे.

जस्टिस जोसेफ को नियुक्त न करने पर बोली कांग्रेस- न्यायपालिका में दखल दे रही है सरकार

किसान बनाम उद्योगपति

अंकोला में रोड शो के दौरान नुक्कड़ सभा में राहुल ने कहा, ‘’मैंने खुद पीएम मोदी से मिलकर किसानों की कर्जमाफी की मांग की, लेकिन जवाब मिला कि सरकार की नीति किसानों की कर्जमाफी की नहीं है.’’ राहुल ने आरोप लगाया कि मोदी देश के 10-15 बड़े उद्दोगपतियों का ढाई डेढ़ करोड़ का कर्ज माफ कर दिया.

राहुल गांधी ने आगे कहा, ‘’उनके एक फोन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दस दिनों में किसानों का आठ हजार करोड़ कर्ज माफ कर दिया.’’ इंदिरा कैंटीन जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए राहुल ने लोगों से वादा किया कि फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी तो आम लोगों, किसानों के हित में काम करेगी.

कांग्रेस का बड़ा आरोप, RSS के कहने पर जज लोया की मौत के मामले में SC में राजनीति से प्रेरित PIL दाखिल की गई

कर्नाटक: रोड शो में पीएम मोदी पर बरसे राहुल गांधी, कहा- ‘भ्रष्टाचारियों का साथ दे रही है सरकार’

एक अन्य सभा में राहुल ने लिंगायतों के धर्मगुरु वसवन्ना का जिक्र किया और कहा कि कांग्रेस झूठे वादे नहीं करती बल्कि जैसा वसावन्ना ने कहा था उसी तरह जो कहती है वो करती है.

बीजेपी ने दिया दागियों को टिकट- राहुल

बीजेपी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार येदुरप्पा पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा, ‘’प्रधानमंत्री मोदी एक तरफ भ्रष्टाचार की बात करते हैं दूसरी तरफ भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जा चुके येदुरप्पा उनके साथ प्रचार करते हैं. बीजेपी ने दागियों को टिकट दिया है.’’ सभाओं में सिद्धारमैया ने बीजेपी और येदुरप्पा पर निशाना साधने के साथ साथ जेडीएस को नहीं भूलते. वो कहते हैं कि जेडीएस को दिया वोट बीजेपी को मिलेगा. साफ है कि कांग्रेस को अपनी वापसी के राह में जेडीएस बड़ा रोड़ा दिखाई दे रहा है.

कर्नाटक में राहुल के निशाने पर क्यों है पीएम मोदी?

राहुल ने यह भी कहा कि बीजेपी एक तरफ लोगों को धर्म और जात के नाम पर लड़ाती है और दूसरी तरफ विकास की बात करती है. राहुल ने लोगों से पूछा कि क्या चार सालों में विकास आया या अकाउंट में 15 लाख आए? लोगों ने जवाब दिया, नहीं.

राहुल गांधी सभाओं में नोटबन्दी, जीएसटी से लेकर नीरव मोदी पर पीएम की चुप्पी तक पर निशाना साधते हैं. प्रदेश के चुनाव में राहुल जिस तरह प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे हमले करते हैं, उसकी बड़ी वजह यही है क्योंकि कर्नाटक फतह का बीजेपी का सपना येदुरप्पा से ज्यादा मोदी के करिश्मे पर निर्भर करता है.

मैंगलोर में घोषणापत्र जारी करेंगे राहुल

कर्नाटक चुनाव में राहुल का ये सातवां दौरा है. दो दिनों के मौजूदा दौरे के दूसरे दिन राहुल दक्षिण कर्नाटक में चुनाव प्रचार करेंगे. उसके पहले सुबह मैंगलोर में पार्टी का घोषणापत्र पत्र जारी करेंगे. इसके बाद प्रचार के आखिरी दस दिनों में राहुल कम से कम दो दौरे और करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
कांग्रेस की ‘वोट बचाओ’ रैली पर विवाद, 1984 के दंगों की याद दिला BJP ने खोला मोर्चा
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
रीजिम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'
रिजीम चेंज वाले बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, 'भारत की प्रतिष्ठा मिट्टी में मिलाने में जुटे'

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget