एक्सप्लोरर

Karnataka Election Results 2023: हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से हारे जगदीश शेट्टार का बड़ा बयान, बोले- 'पैसों ने निभाया बड़ा रोल'

Karnataka Election Results: कांग्रेस के साथ गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि पैसों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है.

Karnataka Election Results 2023: बीजेपी से बगावत कर कांग्रेस के साथ गए पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार (Jagadish Shettar) अपनी सीट हुबली धारवाड़ सेंट्रल सीट से हार गए हैं. इसी के साथ जगदीश शेट्टार ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में अपनी हार को लेकर कहा कि पैसों ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई है. दरअसल, जगदीश शेट्टार बीजेपी की सरकार में मुख्यमंत्री रह चुके हैं, लेकिन इस बार टिकट न मिलने से नाराज होकर पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे. कांग्रेस ने उन्हें उसी हुबली धारवाड़ सीट से प्रत्याशी बनाया था, जहां वे बीजेपी के टिकट पर विधायक थे. 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव की इस सीट को लेकर बड़ी बात यह है कि लिंगायत समुदाय के बड़े नेता कहे जाने वाले जगदीश शेट्टार को उनके ही शिष्य के हाथों हार का सामना करना पड़ा. शेट्टार को हराने वाले बीजेपी के महेश टेंगीकनई चुनाव प्रचार के दौरान खुद को उनका शिष्य बताते रहे हैं. जिसके बाद जगदीश शेट्टार अपने शिष्यों के हाथों ही हार गए.

डीके शिवकुमार को जनता ने दी बड़ी जीत
कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार को जनता ने बड़ी जीत है. कनकपुरा सीट से उम्मीदवार डीके शिवकुमार 1.5 लाख वोट से चुनाव जीते हैं. यह उनकी लगातार 8वीं जीत है. डीके शिवकुमार मुख्यमंत्री पद के प्रबल दावेदार भी हैं. पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया भी चुनाव जीत चुके हैं. वे वरुणा विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में थे.

वहीं कर्नाटक में पार्टी की जीत के बाद राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक की जनता को, कार्यकर्ताओं को, नेताओं को और सभी नेताओं को जिन्होंने कर्नाटक में काम किया उन्हें बधाई देता हूं. इसके साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि थैंक्यू कर्नाटक! आपके प्यार और सपोर्ट के लिए...हम आपको जनता की और जनता के लिए सरकार देने जा रहे हैं, यह हमारी गारंटी है.

इसी के साथ राहुल गांधी ने कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं को भी बधाई दी. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी कर्नाटक में गरीबों के साथ थी. कर्नाटक ने ये बताया कि मोहब्बत इस देश को अच्छी लगती है. कर्नाटक में नफरत का बाजार बंद हुआ है, मोहब्बत की दुकानें खुली हैं. 

यह भी पढ़ें:-

Karnataka Election Results 2023: जीत के बाद राहुल गांधी बोले- थैंक्यू कर्नाटक! आपके प्यार... 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget