एक्सप्लोरर

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने खारिज किए एग्जिट पोल, कहा- ये सिर्फ दो दिनों का मनोरंजन

इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

नई दिल्ली: कर्नाटक की सियासत का भाग्य 15 मई को तय हो जाएगा. इससे पहले कल वोटिंग के बाद तमाम चैनलों के एग्जिट पोल में बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है. ABP न्यूज सी वोटर के एग्जिट पोल में भी बीजेपी के लिए अच्छी खबर आई है.

एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के फाइनल एग्जिट पोल के औसत में बीजेपी को 110, कांग्रेस को 88, जेडीएस को 24 और अन्य को दो सीटें मिलने का अनुमान है. बता दें कि इस बार कर्नाटक में 224 में से 222 सीटों पर ही वोटिंग हुई है. इसलिए बहुमत का आंकड़ा 112 सीटें हो जाता है. एबीपी न्यूज़ और सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी सिर्फ दो सीटों से बहुमत से दूर है.

सिद्धारमैया ने खारिज किए एग्जिट पोल मुख्यमंत्री सिर्धारमैया ने सभी एग्जिट पोल को सिरे से खारिज कर दिया है. सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, ''एग्जिट पोल अगले दो दिन तक मनोरंजन का जरिया है. सभी पोल का औसत निकालना वैसा ही है जैसे एक आदमी नदी पार कर रहा है और उसने सांख्यिकी के जानकार पर भरोसा कर लिया है जिसने औसत निकाल कर ये कहा कि नदी की गहराई चार फीच है. कृपया औसत नोट कर लीजिए, 6+4+2=4...6फीट पर आप डूब जाएंगे. इसलिए पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों औऱ शुभचिंतकों एग्जिट पोल की चिंता ना करें. आराम करें और वीकेंड का मजा लें. हम वापस आ रहे हैं.''

कर्नाटक में फिर से कांग्रेस: सिद्धारमैया कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने वोटिंग खत्म होने के बाद तमामा चैनलों पर एग्जिट पोल के नतीजों पर बड़ा बयान दिया है. सिद्धारमैया का दावा है कि कर्नाटक में फिर से कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी. सिद्धारमैया ने कहा, ''मैं पिछले छह महीने से कह रहा हूं कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनेगी.

बीजेपी का दावा- 130 सीट जीतेंगे बीजेपी प्रवक्ता सुधांषु त्रिवेदी ने कहा, ''जो भी रुझान दिखाए जा रहे हैं, इतना तो मानेंगे कि बीजेपी के पास पिछली बार 40 सीटें थीं. बीजेपी की बढ़ औक कांग्रेस की पिछली विधनसभा से घटत दिखाई जा रही है. अभी तक ट्रेंड रहा है कि जनता ने निर्णायक जनादेश उसी के पक्ष में दिया है जिसके पक्ष में ट्रेंड दिखाई देता है. हम आस्वस्त हैं कि बीजेपी 130 सीटें जीतेगी.''

क्या कहते हैं अन्य चैनल के एग्जिट पोल? सात चैनलों के एग्जिट पोल के औसत के मुताबिक बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनती नज़र आ रही है, लेकिन उसको बहुमत नहीं मिल रहा है. बीजेपी को 102, कांग्रेस को 85, जेडीएस को 32 और अन्य को 3 सीटें मिलने का अनुमान है. टाइम्स नाउ और चाणक्य के एग्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को 120 सीटों के साथ बहुमत मिलेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
कर्नाटक सरकार को हाई कोर्ट से बड़ा झटका, SC/ST आरक्षण बढ़ाने का फैसला रद्द
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
राहुल गांधी की याचिका में 14 खामियां, फीस में ₹220 की कमी... SC में सुनवाई पर लेटेस्ट अपडेट्स
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
केरलम कांग्रेस के CJI पर विवादित पोस्ट को लेकर सियासत, भड़के किरेन रिजिजू
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget