एक्सप्लोरर

मास्क, वैक्सीन और आइसोलेशन...जेएन.1 वेरिएंट के खतरे के बीच कर्नाटक ने जारी की कोविड गाइडलाइंस

Karnataka Covid Cases: कर्नाटक में बढ़ रहे कोविड मामलों को देखते हुए सरकार की तरफ से कोविड गाइडलाइंस जारी कर दी गई है. इसमें लोगों से मास्क लगाने की अपील की गई है.

Karnataka Covid: कर्नाटक में कोविड-19 के सब-वेरिएंट जेएन.1 के बढ़ रहे मामलों के बीच सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है. राज्य सरकार की कोरोनावायरस को लेकर बनाई गई सब-कमेटी ने मंगलवार (27 दिसंबर) को निवारक निर्देश जारी किए. एहतियाती उपायों में कोविड के नियमों का पालन करना, जैसे सार्वजनिक जगहों पर मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, संक्रमित व्यक्ति का 7 दिनों का आइसोलेशन शामिल हैं.  

दरअसल, मंगलवार को सरकार की सब-कमेटी ने बुजुर्गों और पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे लोगों को 'प्रीकॉशनिरी वैक्सीन' एहतियात के तौर पर वैक्सीन लगाने की सलाह दी. इस काम को पूरा करने के लिए कर्नाटक ने केंद्र सरकार से कॉर्बिवैक्स वैक्सीन की 30 हजार डोज खरीदने का फैसला किया है. हालांकि, स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडु राव ने कहा है कि सरकार नए साल के जश्न पर किसी भी तरह का प्रतिबंध नहीं लगा रही है. इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की जाएगी.

सभी को मास्क लगाने की सलाह 

स्वास्थ्य मंत्री गुंडु राव ने कहा, 'ये गाइडलाइंस के तहत सभी को मास्क लगाने की सलाह दी जाती है. खासतौर उन लोगों के लिए तो ये बेहद जरूरी है, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है और जो पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं. जिन बच्चों को जुकाम, बुखार जैसे लक्षण हैं. उन्हें स्कूल नहीं भेजा जाए और घर पर ही उनकी निगरानी की जाए.' स्वास्थ्य मंत्री ने आगे कहा कि जरूरत पड़ने पर बच्चों की टेस्टिंग भी जा सकती है. 

कोविड मरीजों की छुट्टी के लिए बनेगी गाइडलाइंस

कर्नाटक स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात पर भी जोर दिया कि अगर कोई व्यक्ति कोविड से संक्रमित हो गया है. उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी नहीं है, तो वह एक हफ्ते तक घर पर ही आइसोलेशन में रहे. मंत्री ने कहा, 'जो लोग होम आइसोलेशन में हैं और सरकारी या गैर-सरकारी सेक्टर में काम कर रहे हैं. उन्हें एक हफ्ते के लिए अनिवार्य रूप से कैजुअल लीव दी जानी चाहिए. जिन लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है, उन्हें इस दौरान के लिए स्पेशल लीव दी जाए. इस संबंध में गाइडलाइंस जारी की जाएगी.'

कर्नाटक में अभी तक जेएन.1 वेरिएंट के 34 केस सामने आए हैं, जिसमें तीन लोगों की हुई मौत भी शामिल है. देशभर में जेएन.1 वेरिएंट के 69 केस सामने आए हैं, जिसमें सबसे बड़ा हिस्सा कर्नाटक में रिपोर्ट हुआ है. इन आंकड़ों के बाद भी मंत्री का कहना है कि लोगों को अभी घबराने की जरूरत नहीं है. 

यह भी पढ़ें: कोविड के नए वेरिएंट JN.1 को लेकर AIIMS ने कहा- 'घबराने की जरूरत नहीं, बस...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
पोलावरम परियोजना: आंध्र प्रदेश BJP चीफ बोले, 'केंद्र के पूर्ण सहयोग से राज्य की बदलेगी तस्वीर'
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
बेंगलुरु में 22 वर्षीय लॉ छात्रा की मौत, प्रेम संबंध विवाद में हत्या का आरोप; दो भाई गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार
10,314 करोड़ रुपये के घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, SAGA ग्रुप के करीबी रवि शंकर तिवारी गिरफ्तार

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget