एक्सप्लोरर

'जनेऊ उतारो, तब देंगे एग्जाम सेंटर में एंट्री', कर्नाटक CET परीक्षा के लिए आए छात्र ने लगाया आरोप, जानें पुलिस क्या बोली

Karnataka News: छात्र ने आरोप लगाया कि उसे जनेऊ पहनकर बायोलॉजी का एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई, लेकिन गणित के पेपर में उसे रोक दिया गया. परीक्षा केंद्र के मुख्य परीक्षक को नोटिस जारी किया गया.

Karnataka CET Exam: कर्नाटक के बीदर और शिवमोगा जिलों के केंद्रों पर सीईटी परीक्षा कक्ष में प्रवेश करने से पहले कुछ छात्रों को कथित तौर पर जनेऊ उतारने के लिए कहा गया, जिससे विवाद पैदा हो गया, राज्य के उच्च शिक्षा मंत्री ने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है, व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए छात्रों का चयन करने हेतु सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीईटी) आयोजित की जाती है.

एग्जाम दिए बिना ही लौट आया छात्र

अधिकारियों के अनुसार, बीदर में एक छात्र को गुरुवार (17 अप्रैल 2025) की सुबह गणित का पेपर दिए बिना ही घर लौटना पड़ा, क्योंकि साईं स्फूर्ति कॉलेज में परीक्षा केंद्र की स्क्रीनिंग कमेटी ने कथित तौर पर उससे परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले जनेऊ उतारने को कहा.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “लड़के ने स्टाफ (तलाशी दल में शामिल पुलिस कर्मियों) से गुहार लगाई कि उसे केंद्र में जाने दिया जाए, क्योंकि जनेऊ पहनने से उसके किसी कदाचार में शामिल होने की गुंजाइश नहीं है, हालांकि, स्टाफ ने उसे यह कहते हुए प्रवेश नहीं दिया कि इससे वह खुद को नुकसान पहुंचा सकता है. उससे कहा गया कि वह जनेऊ हटाकर परीक्षा केंद्र में जाए, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और गणित का पेपर दिए बिना ही केंद्र से चला गया.”

जनेऊ पहनकर बायोलॉजी का एग्जाम देने की अनुमति दे दी गई

हालांकि, बाद में (गुरुवार) दोपहर को लड़के को जनेऊ पहनकर जीव विज्ञान की परीक्षा देने की अनुमति दे दी गई. अधिकारियों ने बताया कि इसी छात्र ने एक दिन पहले बिना किसी समस्या के जनेऊ पहनकर भौतिकी और रसायन विज्ञान की परीक्षा भी दी थी, परीक्षा देने से चूके छात्र ने कहा, “कॉलेज प्रबंधन और पुलिस जैसे दिखने वाले तीन लोगों ने मुझसे जनेऊ उतारकर आने को कहा, उन्होंने मुझसे कहा कि इसके बाद ही मुझे पेपर देने की अनुमति दी जाएगी.”

यह पूछे जाने पर कि क्या केवल उन्हें ही या अन्य लोगों को भी ऐसा करने के लिए कहा गया था? इस पर छात्र ने कहा, “केवल मुझे ही ऐसा करने के लिए कहा गया था, अन्य लोगों को जांच के बाद सामान्य रूप से अनुमति दी गई थी, मैंने उनसे कहा कि ब्राह्मण समुदाय में जनेऊ हटाने की अनुमति नहीं है और मुझे भौतिकी-रसायन विज्ञान के पेपर के लिए अनुमति दी गई थी, गणित के पेपर के लिए ऐसा प्रतिबंध क्यों था.”

मुख्य परीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी

उन्होंने कहा, “अन्य पेपरों के लिए उचित जांच नहीं की गई थी और वे अब ऐसा कर रहे थे, मैं 45 मिनट तक अनुरोध करता रहा,” बीदर की उपायुक्त शिल्पा शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला उनके संज्ञान में आया उक्त केंद्र के मुख्य परीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस तरह के व्यवहार के सख्त खिलाफ है, उन्होंने कहा कि बीदर के पुलिस अधीक्षक ने भी आश्वासन दिया है कि वह तलाशी टीम को कारण बताओ नोटिस जारी करेंगे ताकि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों. शिवमोगा पुलिस के अनुसार, बुधवार को आदिचुंचनगिरी पीयू कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मचारियों ने तीन छात्रों से कथित तौर पर जनेऊ उतारने को कहा, "आरोपों के अनुसार, एक छात्र ने जनेऊ उतारने से इनकार कर दिया और उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई, जबकि अन्य दो ने परीक्षा हॉल में प्रवेश करने से पहले जनेऊ उतार दिया."

एग्जाम सेंटर के कार्मचारियों का अलग है दावा

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “हमें अभिभावकों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन जांच के अनुसार, जब हमने कॉलेज अधिकारियों से पूछा तो उन्होंने कहा कि परीक्षा के लिए केवल भवन दिया गया है और प्रवेश परीक्षा आयोजित करने या अन्य व्यवस्थाओं में उनकी कोई भूमिका नहीं है, जबकि परीक्षा केंद्र के कर्मचारियों ने दावा किया कि उन्होंने किसी भी छात्र से कमीज या जनेऊ उतारने के लिए नहीं कहा. नियमानुसार उन्होंने केवल छात्रों से कशी धारा (कलाई के चारों ओर पहना जाने वाला धागा) उतारने के लिए कहा था.”

उन्होंने कहा, “इन आरोपों की पुष्टि की जानी चाहिए और इसके लिए विस्तृत जांच की जा रही है,” उच्च शिक्षा मंत्री एमसी सुधाकर ने कहा कि अगर ऐसी घटना हुई है जैसा कि आरोप लगाया जा रहा है तो यह निंदनीय है और ऐसी बातें स्वीकार नहीं की जा सकतीं, उन्होंने कहा, “मैं एक विस्तृत रिपोर्ट मंगाऊंगा, जिसके आधार पर यह तय किया जाएगा कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार क्या कार्रवाई की जाए.”

उन्होंने कहा कि वह भी ऐसी घटना के बारे में सुनकर आश्चर्यचकित हैं, उन्होंने कार्यकारी निदेशक से रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बीवाई. विजयेंद्र ने घटना की निंदा की, उन्होंने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया से इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC Election Result LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC चुनाव रिजल्ट LIVE: नागपुर में जीती कांग्रेस, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
स्मित मछारः सिर पर टांके बता रहे बहादूरी की कहानी, सांसद बोले- ‘अशोक चक्र मिले’
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता
SCO बैठक में शामिल होने दिल्ली आएंगे पाकिस्तानी मंत्री? भारत ने दिया न्योता

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget