एक्सप्लोरर

कांग्रेस विधायक ने राज्य सरकार और पुलिस के विरोध में सदन में उतार दी शर्ट, जानें क्या है पूरा मामला

कांग्रेस विधायक बीके संगमेश्वरा ने अपने, अपने परिवार के सदस्यों और समर्थकों के खिलाफ हुए एफआईआर के विरोध में कर्नाटक विधानसभा में शर्ट उतार दी.

बेंगलुरू: कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को अलग नजारा देखने को मिला. कांग्रेस के विधायक बीके संगमेश्वरा ने राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करते हुए अपनी शर्ट उतार दी. कांग्रेस विधायक ने अपने ऊपर और उनके परिवार के सदस्यों और कुछ समर्थकों के ऊपर दर्ज हुए एफआईआर को लेकर राज्य की सरकार और पुलिस के खिलाफ विधानसभा में प्रदर्शन किया. भाद्रवाठी में हुए एक कार्यक्रम के संबंध में ये एफआईआर दर्ज की गई.

कर्नाटक विधानसभा में नारेबाजी

उधर गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी. कांग्रेस विधायकों ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' विषय पर चर्चा कराने के खिलाफ सदन के आसन के करीब पहुंचकर विरोध जताया और इसे देश में 'लोकतंत्र को खत्म करने की आरएसएस की साजिश करार दिया.'

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने विधानसभा में बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के खिलाफ नारेबाजी करने के लिये कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी दल को आरएसएस के बारे में बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

कांग्रेस विधायक जब बीजेपी और आरएसएस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे तो मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा, 'हां, हम आरएसएस से हैं. यहां तक की प्रधानमंत्री भी आरएसएस से हैं। आपको आरएसएस के खिलाफ बोलने का कोई नैतिक अधिकार है?' विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी ने भी पूछा कि विपक्ष आरएसएस का नाम क्यों घसीट रहा है?

कांग्रेस विधायकों ने 'एक राष्ट्र, एक चुनाव' को 'आरएसएस का एजेंडा' बताया. विधायकों ने आरोप लगाया कि नियमों को ताक पर रखकर और उनसे राय लिये बगैर इस मामले पर चर्चा कराने का फैसला लिया गया है. इस पर विधानसभा अध्यक्ष वी एच कागेड़ी ने कहा कि विपक्षी दल इस मामले पर होने वाली चर्चा में भाग लेने वाले अपने सदस्यों के नामों की सूची देने के बाद अंतिम समय में पीछे हट रहा है.

महाराष्ट्रः महिला से छेड़छाड़ के आरोप में बीजेपी का पार्षद गिरफ्तार- गृहमंत्री अनिल देशमुख 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर्स की बैठक में क्या बोले नितिन गडकरी?
‘साझा चुनौतियों के समाधान सामूहिक प्रयास से ही संभव’, BRICS देशों की बैठक में बोले नितिन गडकरी?
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
थार से आए बदमाश, गाड़ी से बांधकर ATM मशीन को निकाला बाहर, फिल्मी स्टाइल में कैश लेकर हुए रफूचक्कर
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे

वीडियोज

Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget