एक्सप्लोरर

Karnataka News: कांग्रेस नेता पर स्पा में काम करने वाली महिला से यौन उत्पीड़न का आरोप, हुआ गिरफ्तार

Karnataka News: कांग्रेस नेता मनोज करजागी पर स्पा में काम करने वाली महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश के बाद हिरासत में भेज दिया गया है.

Karnataka News: कांग्रेस के एक नेता को यहां एक स्पा में काम करने वाली अपनी कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब महिला स्पा में आई तो कांग्रेस नेता मनोज करजागी ने उसका उत्पीड़न किया. उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद करजागी को गिरफ्तार कर लिया गया. अदालत ने करजागी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

महिला का आरोप-अचानक से करने लगा अश्लील हरकत

 करजागी पर धारवाड़ जिले में अपने ही सैलून की एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है. स्पा में ब्यूटिशियन का काम करने वाली महिला ने पुलिस से शिकायत की है, जिसमें उसने कहा है कि मनोज करजागी शनिवार को सैलून आया और उसे जबरदस्ती गले लगाने लगा और चूमने की कोशिश की. महिला ने बताया कि उसके बाद उसने घबराहट में अपने प्रेमी को इसकी जानकारी दी. वह अपने दो दोस्तों को लेकर सैलून पहुंचा और कांग्रेस नेता की पिटाई कर दी.

पुलिस ने गिरफ्तार कर हिरासत में भेजा

समाचार एजेंसी के हवाले से पुष्टि की गई है कि आरोपी को महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसे महिला का यौन उत्पीड़न करने के अलावा अन्य आरोपों में गिरफ्तार किया गया है.

बता दें कि मनोज करजागी कांग्रेस के एक पूर्व मंत्री का सहयोगी है और पार्टी की गतिविधियों में शामिल था. वह सिद्धारमैया के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान उत्तर-पश्चिमी कर्नाटक राज्य परिवहन निगम का निदेशक भी रह चुका है. पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

ये भी पढ़ें:

Mohali MMS Case: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में MMS लीक के बाद छात्राओं के सुसाइड की बात अफवाह- राज्य महिला आयोग अध्यक्ष

Mohali MMS Scandal: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में नहीं थमा बवाल- प्रोटेस्ट तेज, शिमला से दो युवक गिरफ्तार, जानिए पूरा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget