एक्सप्लोरर

कर्नाटक: CM येदियुरप्पा का बड़ा दावा- अयोग्य करार दिये गये सभी 17 विधायक कल बीजेपी में शामिल होंगे

बता दें कि 17 पूर्व विधायकों को लेकर विधानसभा स्पीकर के फैसले को सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया है. इन विधायकों को कर्नाटक विधानसभा के स्पीकर ने अयोग्य करार दिया था.

नई दिल्ली/बेंगलुरू: सुप्रीम कोर्ट ने आज कर्नाटक के 17 विधायकों को अयोग्य घोषित करने के विधानसभा अध्यक्ष के आदेश को सही ठहराया. साथ ही राज्य में 15 सीटों के लिए पांच दिसंबर को होने वाले आगामी उपचुनाव में हिस्सा लेने के लिए अनुमति दी.

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि सभी 17 बागी विधायक (अयोग्य) कल (गुरुवार) बीजेपी में शामिल होंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि बीजेपी सभी 15 सीटों पर जीत हासिल करेगी और पार्टी अयोग्य विधायकों को टिकट देने के बारे में फैसला करेगी.

बता दें कि अयोग्य ठहराए गए विधायकों के बागी होने के कारण कुमारस्वामी सरकार गिर गयी थी और बीजेपी की सरकार बनी थी. शीर्ष अदालत ने तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष के आर रमेश कुमार के आदेश का वह हिस्सा निरस्त कर दिया जिसमें इन विधायकों को 15वीं विधानसभा के कार्यकाल के अंत (2023) तक के लिये अयोग्य घोषित किया गया था. इसके बाद सभी निगाहें बीजेपी के अगले कदम की ओर हैं कि क्या वह कांग्रेस और जेडीएस के बागी नेताओं को टिकट देगी.

जस्टिस एन वी रमण, जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस कृष्ण मुरारी की पीठ ने कहा कि यदि उपचुनाव में निर्वाचित होते हैं तो ये अयोग्य विधायक मंत्री बन सकते हैं या सार्वजनिक पद ग्रहण कर सकते हैं. जस्टिस ने कहा कि उसका यह फैसला इस मामले के तथ्यों और परिस्थितियों पर आधारित है और सदस्यों को अयोग्य घोषित करने के अध्यक्ष के अधिकार में हस्तक्षेप नहीं करता है.

शीर्ष अदालत ने अध्यक्ष के आदेश को चुनौती देने वाली इन अयोग्य विधायकों की याचिकाओं पर 25 अक्टूबर को सुनवाई पूरी की थी. तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष ने एचडी कुमार स्वामी के नेतृत्व वाले कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन के सदन में विश्वास मत से ठीक पहले जुलाई के पहले सप्ताह में 17 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित कर दिया था.

अब CJI के दफ्तर से भी आरटीआई के तहत पूछ सकेंगे सवाल, सुप्रीम कोर्ट ने खुद दी इजाजत

इसके बाद, कुमारस्वामी सरकार ने इस्तीफा दे दिया था. इसके बाद, राज्य में बी एस येदियुदप्पा के नेतृत्व में बीजेपी सरकार का गठन हुआ था. राज्य विधानसभा की 17 में से 15 रिक्त सीटों के लिये पांच दिसंबर को उपचुनाव हो रहा है. इन सीटों के लिये नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 18 नवंबर है.

अयोग्य घोषित किये गये विधायकों में प्रताप गौड़ा पाटिल, बीसी पाटिल, शिवराम हेब्बर, एस टी सोमशेखर, बी बसवराज, आनंद सिंह, आर रोशन बेग, एन मुनिरत्न, के सुधाकर, एमटीबी नागराज, श्रीमंत पाटिल, रमेश जारकिहोली, महेश कुमातल्ली और आर शंकर (सभी कांग्रेस) शामिल हैं. जद (एस) के अयोग्य घोषित किये गये विधायकों में के गोपालैया, ए एच विश्वनाथ और के सी नारायण गौड़ा शामिल हैं.

पूर्व विधानसभाध्यक्ष रमेश कुमार ने फैसले पर राहत की सांस ली. उन्होंने कहा, ‘‘सुप्रीम कोर्ट ने अयोग्यता को बरकरार रखा है- उस हद तक, यह (मेरे लिए) राहत की सांस है. कार्यकाल (अयोग्यता) के मुद्दे पर, न्यायालय मेरी व्याख्या से सहमत नहीं हुआ है, मैं फैसले का अध्ययन करने के बाद उस पर बोलूंगा.’’

कर्नाटक पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला- विधायकों को अयोग्य ठहराने का फैसला सही, लेकिन चुनाव लड़ सकते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget