एक्सप्लोरर

येदियुरप्पा ने पद से हटाए जाने की संभावना पर कहा- अभी तक हाई कमान से कोई निर्देश नहीं मिला

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने पत्रकारों से कहा कि अगर आज शाम तक निर्देश मिलेंगे तो इसके बारे में पता चल जाएगा. उन्होंने कहा कि एक बार निर्देश मिल जाए फिर वे फैसला लेंगे.

Karnataka News: कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने खुद को पद से हटाए जाने की संभावना पर रविवार को कहा कि आज शाम भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आलाकमान से निर्देश मिलने के बाद वह उचित निर्णय लेंगे. दिल्ली से पार्टी आलाकमान से आज शाम तक निर्देश प्राप्त हो जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “शाम तक अगर निर्देश मिलेंगे तो आपको भी इसके बारे में पता चल जाएगा, एक बार निर्देश मिल जाने पर मैं उचित निर्णय लूंगा.’’

येदियुरप्पा ने दोहराया कि वह केंद्रीय नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे. उन्होंने कहा कि वह 'संतुष्ट' हैं और अनुशासन की रेखा को पार नहीं करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा, 'मुझे पार्टी में ज्यादातर पद मिले जो कर्नाटक में किसी और को नहीं मिले. इसके लिये मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करता हूं.' वह जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा समाप्त करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे.

लिंगायत नेता येदियुरप्पा ने कहा कि उनका 'एकमात्र लक्ष्य' अगले दो सालों तक कड़ी मेहनत करना और कर्नाटक में बीजेपी को सत्ता में वापस लाना है, जहां 2023 में विधानसभा चुनाव होने हैं. येदियुरप्पा ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि के इस बयान से सहमति जताई कि बीजेपी में हर कोई एक साधारण पार्टी कार्यकर्ता है और उसे पार्टी के निर्देशों का पालन करना चाहिये. मुख्यमंत्री ने कहा, 'वह 100 फीसदी सही हैं. हम अनुशासन की सीमा को पार नहीं करेंगे. हम इसका पालन कर रहे हैं और भविष्य में भी ऐसा करेंगे.'

बेंगलुरु में रविवार को हो रहे संत समागम के बारे में पूछे जाने पर येदियुरप्पा ने कहा, “संतों को किसी तरह की बैठक करने की जरूरत नहीं है, मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा पर भरोसा है.” उनके स्थान पर दलित मुख्यमंत्री लाए जाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, “मैं इसके बारे में फैसला नहीं ले सकता हूं, यह फैसला आलाकमान करेगा. पहले यह देखना होगा कि वे आज क्या फैसला लेते हैं.”

यह पूछने पर कि क्या वह अपने दो सालों के काम से संतुष्ट हैं, उन्होंने कहा, “अगर आप संतुष्ट हैं तो मेरे लिए यह काफी है.” यह संकेत देते हुए कि सोमवार रात मुख्यमंत्री के पद पर उनका आखिरी दिन होगा, येदियुरप्पा ने हाल में कहा था कि केंद्रीय नेताओं द्वारा 25 जुलाई को निर्देश मिलने के आधार पर वह 26 जुलाई से अपना काम शुरू करेंगे. उनकी सरकार 26 जुलाई को अपने दो साल पूरे करेगी.

अखिलेश यादव की मौजूदगी में SP लखनऊ में लगाएगी भगवान परशुराम की मूर्ति, हर ज़िले में होगा ब्राह्मण सम्मेलन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
जोरहाट में मां दुर्गा की 101 प्रतिमाओं का विसर्जन, हजारों भक्तों ने दी भावभीनी विदाई
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
रेस कोर्स मस्जिद को नोटिस पर भड़की AIMPLB, कहा- 'कार्रवाई बेहद चिंताजनक'
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
सौरव दास और आशुतोष रांका ने कोर्ट से किया वादा, ‘जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट नहीं करेंगे, जब तक कि...’
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget