एक्सप्लोरर

कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा- अगले हफ्ते हो सकता है मंत्रिमंडल का विस्तार

कर्नाटक के CM बसवराज बोम्मई ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह तक हो सकता है. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने पीएम मोदी समेत पार्टी के कई आला अधिकारियों से मुलाकात की.

नई दिल्लीः कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि राज्य के कुछ जिलों में कोविड-19 के बढ़ते मामलों और बाढ़ के मद्देनजर मंत्रिमंडल का विस्तार अगले सप्ताह तक हो सकता है. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार दिल्ली आए बोम्मई ने कहा कि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ बैठक में ''जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार की आवश्यकता के बारे में बताया.'' 

उन्होंने कहा, ''हमें अगले सप्ताह तक मंजूरी मिल जाएगी. मैंने आज की बैठक में संभावितों की सूची पर चर्चा नहीं की है. लेकिन इस मुद्दे पर जल्द निर्णय की जरूरत बतायी.'' बोम्मई ने कहा कि वह इस मुद्दे पर फिर से दिल्ली का दौरा कर सकते हैं और उन्होंने बीजेपी आलाकमान से समय मांगा है. सत्तारूढ़ बीजेपी के भीतर सभी धड़े के बीच संतुलन बनाते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार करना बोम्मई के लिए बड़ी चुनौती होगी.

बोम्मई ने साफ किया कि उनकी सरकार रबर स्टांप नहीं होगी. उन्होंने कहा, ''कोई बोम्मई स्टांप या रबर स्टांप नहीं, मेरे प्रशासन में केवल बीजेपी स्टांप होगा.'' प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बारे में बोम्मई ने कहा कि उन्होंने उनको कोविड-19 और बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा, ''मैंने राज्य में टीके की कमी के बारे में चर्चा की. प्रधानमंत्री ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है.''

बोम्मई ने केंद्रीय परियोजनाओं की मंजूरी में तेजी लाने के लिए एक छोटे कार्यसमूह के गठन और दिल्ली में कर्नाटक आयुक्तालय को सक्रिय तथा जवाबदेह बनाने की भी घोषणा की. बोम्मई ने प्रधानमंत्री के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और जल शक्ति मंत्री से मुलाकात की.

बोम्मई ने होटल अशोक में राज्य के सांसदों के लिए दोपहर के भोजन का भी आयोजन किया. बी एस येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए बोम्मई ने बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी.

TMC के विधायक ने अपनी ही पार्टी के MLA को दी धमकी, कहा- रास्ते में आने की कोशिश की तो हड्डियां तोड़ दूंगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
जेपी नड्डा का इमरजेंसी वाला वीडियो शेयर कर क्या बोले अभिजीत दीपके?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब
5 साल में 40 बार फेल हुआ NH इंफ्रास्ट्रक्चर, सरकार का संसद में जवाब

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget