एक्सप्लोरर

कर्नाटक में कांग्रेस के तानों से नाराज होकर बीजेपी विधायकों ने अपनी ही पार्टी को दे दिया अल्टीमेटम, आखिर क्या है मामला?

Karnataka BJP: कर्नाटक बीजेपी विधायकों के बीच अपनी पार्टी को लेकर ही नाराजगी है. आइए जानते हैं कि आखिर बीजेपी विधायक किस बात को लेकर नाराज हैं.

Karnataka News: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव हुए और कांग्रेस की सरकार बने छह महीने के करीब हो चुके हैं. लेकिन अभी तक राज्य को सदन में विपक्ष का नेता नहीं मिल पाया है. बीजेपी के जरिए विपक्ष का नेता नहीं नियुक्त किए जाने को लेकर पार्टी के विधायकों के बीच नाराजगी है. विधायकों ने बीएस येदियुरप्पा की अध्यक्षता में हुई एक आंतरिक बैठक के दौरान पार्टी के जरिए नेता प्रतिपक्ष यानी विपक्ष का नेता (एलओपी) नियुक्ति नहीं किए जाने पर निराशा और हताशा व्यक्त की है. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी विधायकों ने धमकी दी है कि अगर विपक्ष के नेता की नियुक्ति नहीं होती है, तो बेलगावी में होने वाले विधानसभा के शीतकालीन सत्र में हिस्सा नहीं लेंगे. आंतरिक बैठक के दौरान बीजेपी विधायकों ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से लगातार हमला किया जा रहा है. विधायकों का कहना है कि कांग्रेस बीजेपी के जरिए एलओपी नियुक्त नहीं किए जाने पर हमलावर है और उनसे जवाब नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने इसे शर्मनाक बताया है.

येदियुरप्पा ने दिया एलओपी नियुक्त करने का आश्वासन 

बीजेपी के एक सूत्र ने बताया कि विधायकों ने येदियुरप्पा को कहा है कि वे शीतकालीन सत्र बिना विपक्ष के नेता के अटेंड नहीं करने वाले हैं. विधायकों की समस्याओं को सुनने के बाद येदियुरप्पा ने आश्वासन दिया है कि वह जल्द ही एलओपी की नियुक्ति करेंगे. येदियुरप्पा ने कहा है कि बीजेपी बेलगावी में शीतकालीन सत्र के दौरान नेता प्रतिपक्ष यानी एलओपी की नियुक्ति के लिए सभी प्रयास करेगी. उन्होंने कहा कि इस फैसले को पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया है. 

कांग्रेस मार रही बीजेपी पर ताना

दरअसल, कांग्रेस बीजेपी के आंतरिक हालातों को लेकर उस पर ताने कस रह रही है. उसका कहना है कि राज्य में एलओपी को लेकर ऐसे हालात कभी नहीं बने थे. कांग्रेस नेता दिनेश गुंडु राव ने कहा, 'लगभग छह महीने हो गए हैं और बीजेपी विधानसभा और विधान परिषद में एक एलओपी भी नियुक्त नहीं कर पाई है. ये कर्नाटक बीजेपी विधायकों के लिए शर्मनाक स्थिति है. यह उनकी खराब स्थिति को दर्शाता है और यह उनके हालातों को बयां कर रहा है.' 

यह भी पढ़ें: 'कांग्रेस के 25 विधायक पार्टी छोड़ने वाले हैं और...', कर्नाटक में BJP विधायक का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget