एक्सप्लोरर

Karnataka Assembly Session: 16वीं कर्नाटक विधानसभा के पहले सत्र में 16 नए कांग्रेस विधायकों ने ली शपथ, जल्द होगा नए स्पीकर का चुनाव

Karnataka Assembly Session: मुख्यमंत्री और मंत्री पद की शपथ के बाद सोमवार को कर्नाटक में विधायकों ने शपथ ली. 16वीं विधानसभा के पहले सत्र के दौरान एक कार्यक्रम में ये शपथ ग्रहण हुआ.

16th Karnataka Legislative Assembly: 16वीं कर्नाटक विधानसभा का पहला सत्र सोमवार (22 मई) को बेंगलुरु में सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार सहित 16 नए कांग्रेस विधायकों के शपथ लेने के साथ शुरू हुआ. इस समारोह का संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक आरवी देशपांडे ने प्रोटेम स्पीकर के रूप में किया. इस दौरान मंत्री जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, एमबी पाटिल, केजे जॉर्ज, सतीश जरकीहोली, प्रियांक खड़गे ने भी आज विधायक के रूप में शपथ ली. इससे पहले इन्होंने शनिवार (20 मई) को मंत्री पद की शपथ ली थी.

शपथ लेने वाले अन्य विधायकों में दक्षिण कन्नड़ क्षेत्र के नए बीजेपी विधायक भागीरथी मुरुलिया, चन्नागिरी से कांग्रेस विधायक शिवगंगा बसवराज, कांग्रेस नेता यू टी खादर और शिवनगौड़ा पाटिल शामिल हैं. विधानसभा अधिकारियों के अनुसार, तीन दिवसीय सत्र के दौरान विधायक के रूप में सभी 224 नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे. साथ ही, नए स्पीकर का चुनाव भी जल्द होगा.

'कर्नाटक के लोगों के आशीर्वाद से यहां आए हैं'

सत्र में बोलते हुए देशपांडे ने कहा, 'हम सभी चुने गए हैं और कर्नाटक के लोगों के आशीर्वाद से यहां आए हैं. कुछ वरिष्ठ नेता हैं और मुझे कुछ नए चेहरे भी दिख रहे हैं. राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए हमें प्रयास करने होंगे. राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, राज्य के विकास और प्रगति के लिए हम सभी को एक आदर्श कन्नड़ नाडु, एक कन्नड़ राज्य बनाने के लिए मिलकर काम करना होगा, जो समृद्ध हो और सभी वर्ग के लोग शांति और सद्भाव के साथ रहें'.

सिद्धारमैया ने कही थी ये बात

शनिवार (20 मई) को दूसरे कार्यकाल के लिए राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सिद्धारमैया ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कहा था कि हम तीन दिन (सोमवार, मंगलवार और बुधवार) विधानसभा का सत्र बुला रहे हैं. हम राज्यपाल से अनुरोध कर रहे हैं. क्योंकि नई विधानसभा का गठन 24 मई से पहले होना है.

10 मई को कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे, जिसके लिए मतगणना 13 मई को हुई थी. कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा में 135 सीटों के साथ प्रचंड बहुमत हासिल किया.

ये भी पढ़ें- Karnataka Assembly Session: बेंगलुरु में आयोजित होगा कर्नाटक विधानसभा का पहला सत्र, नवनिर्वाचित विधायक लेंगे शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
सिद्धारमैया ने किया 2028 का कर्नाटक विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान, बोले - 'आज की राजनीति...'
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
सड़क के बाद अब संसद में होगा बवाल! केसी वेणुगोपाल ने पीएम मोदी से की माफी की मांग
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत
असम में छात्र आंदोलन ने पकड़ा सियासी रंग, मंत्री की बेटी भी उतरी प्रदर्शन में; सीएम हिमंत बोले- पिता को निशाना बनाना गलत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
शंकराचार्य की मान्यता पर नया बवाल, स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेजा नोटिस
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
प्रेग्नेंट करिश्मा तन्ना का रोमांटिक फोटोशूट, पति ने बेबी बंप पर किया KISS
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Dharmendra Pradhan Resign: ‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
‘छात्रों ने ऐसा मंत्र पढ़ा कि रात 12 बजे...’, ओवैसी ने PM मोदी पर कसा तंज
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
इस्तीफे के बाद क्या धर्मेंद्र प्रधान को बंगला भी खाली करना होगा?
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Embed widget