एक्सप्लोरर

रामलला और हनुमान ध्वज को लेकर भिड़ गए कर्नाटक विधानसभा में विधायक, गूंजे जय श्री राम के नारे

Ram Mandir: अयोध्‍या में रामलला प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह का कांग्रेस की ओर से बह‍िष्‍कार करने का मुद्दा बुधवार (14 फरवरी) को कर्नाटक व‍िधानसभा में जोर शोर से गूंजा. दोनों पक्षों में खूब बहस हुई.

Karnataka Assembly Session: कर्नाटक में कानून व्यवस्था की स्थिति पर विधानसभा में बुधवार को चर्चा के दौरान राम मंदिर और हनुमान ध्वज के मुद्दे पर विपक्षी बीजेपी और सत्तारूढ़ कांग्रेस के सदस्यों के बीच तीखी बहस हुई. कई हालिया घटनाओं का जिक्र करते हुए विपक्ष के नेता आर. अशोक ने सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधा और विधानमंडल की संयुक्त बैठक में राज्यपाल के अभिभाषण पर, धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाया. 

प्राण प्रत‍िष्‍ठा से पहले श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी मामला उठा 

आर. अशोक ने राम जन्म भूमि आंदोलन के दौरान 1992 में हुई हिंसा के एक मामले में अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले श्रीकांत पुजारी की गिरफ्तारी का हवाला दिया और उन्हें कारसेवक बताया. वहीं, कांग्रेस सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि पुजारी की आपराधिक पृष्ठभूमि है और वह 'मटका' से जुड़े मामलों में संलिप्त रहे हैं. 

सत्ता-व‍िपक्ष ने एक दूसरे पर लगाए आरोप-प्रत्‍यारोप 

कांग्रेस सदस्यों ने दावा किया कि बीजेपी असली कारसेवकों का अपमान कर रही और उनका जिक्र करते हुए इस शब्द (कारसेवक) का इस्तेमाल कर इसकी एक नई परिभाषा गढ़ रही. इसको लेकर सत्ता और व‍िपक्ष के सदस्‍यों की ओर से एक दूसरे पर कई आरोप-प्रत्‍यारोप लगाए गए.  

कांग्रेस ने क‍िया था प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार

बीजेपी विधायक और पार्टी के प्रदेश महासचिव वी सुनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जिसने आधिकारिक रूप से राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का बहिष्कार किया और आज वे कारसेवकों के बारे में बात कर रहे हैं. उन्होंने मंत्री प्रियांक खरगे समेत पार्टी के सदस्यों से कहा कि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का यह बहिष्कार भगवान राम के प्रति आपकी भक्ति पर सवाल खड़े करता है और अब यहां नैतिकता क्या प्रदर्शन किया जा रहा है. दूसरी तरफ, खरगे ने मंत्री के आरोपों पर कड़ी आपत्ति जताई और अपनी पार्टी के रुख को उचित ठहराने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि पहले उन आपत्तियों का जवाब दें जो शंकराचार्य ने जताई थी, हमने नहीं. 

बीजेपी सदस्यों ने मेजें थपथपाईं, लगाए जय श्रीराम के जयकारे  

व‍िपक्ष नेता ने कहा, ''यह (राम मंदिर) हमारा हित है. यह हमारी प्रतिबद्धता थी. हमने कहा था कि मंदिर उसी स्थान पर बनाया जाएगा और हमने इसे सुनिश्चित किया है. यह हमारी प्रतिबद्धता थी.'' उनकी इस टिप्पणी से एक बार फिर सदन में हंगामा और शोर शराबा हुआ. बीजेपी सदस्यों ने मेजें थपथपाईं और कांग्रेस सदस्यों के साथ उनकी तीखी बहस हुई. बीजेपी सदस्यों ने 'जय श्री राम' और 'राम विरोधी शर्म करो' के नारे लगाए. 

खरगे ने बीजेपी के नारों पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि उनके मुंह से 'जय बासव', 'जय भीम' और 'जय संविधान' जैसे नारे निकलते हैं, जबकि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने दावा किया कि वे भी 'राम भक्त' हैं. अशोक ने कांग्रेस पर भगवान राम और हनुमान से नफरत करने का आरोप लगाया. कांग्रेस व‍िधायक रविकुमार गौड़ा ने भगवान राम की स्तुति में एक दोहा सुनाया और अशोक को इसे दोहराने की चुनौती दी. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में टूटा आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन! अरविंद केजरीवाल से हाई कमान नाराज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, अमित शाह पर बयान से जुड़ा है केस, कांग्रेस क्या बोली?
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
12वां ब्रिक्स संसदीय मंच: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला बोले- 'दुनिया की आधी आबादी...'
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले
'यह प्रधानमंत्री का घोर अपमान है', खरगे की विवादित टिप्पणी पर बरसे रामदास अठावले

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget