एक्सप्लोरर

Karnataka Election: '2024 चुनाव से पहले कर्नाटक में बीजेपी का हारना होगा शुभ संकेत', पीएम मोदी और अमित शाह पर संजय राउत का हमला

Karnataka Election 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को वोट डाले जा रहे हैं. इस बीच संजय राउत ने नतीजों को लेकर बड़ा दावा किया है.

Sanjay Raut On Karnataka Eection: राज्यसभा सांसद और शिवसेना के ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला है. संजय राउत ने ट्वीट के जरिए दावा किया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बीजेपी हारने जा रही है. इसके साथ ही राउत ने महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधा.

संजय राउत ने ट्वीट कर लिखा, "कर्नाटक की जनता आज मतदान कर रही है. कर्नाटक चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने पसीना और पैसा खूब बहाया लेकिन इस चुनाव में बीजेपी हारने जा रही है, जो 2024 के पहले शुभ संकेत है."

शिंदे पर निशाना

ट्वीट में एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए राउत ने आगे लिखा, "खुद को शिवसेना बताने वाले महाराष्ट्र के शासक (सीएम) ने महाराष्ट्र एकीकरण समिति को सीमावर्ती इलाकों में हराने की साजिश रची. खुद को शिवसेना बताने वाले महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने एकीकरण समिति के उम्मीदवारों को हराने के लिए मंगलौर के रास्ते बेलगावी के लिए पेटियां (पैसे) भेजे. यह महाराष्ट्र के साथ विश्वासघात है. मराठी आदमी इसे निशाना बनाएगा."

पहले भी साध चुके हैं निशाना

इसके पहले भी संजय राउत महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के कर्नाटक के चुनाव प्रचार को लेकर निशाना साध चुके हैं. संजय राउत ने कहा था कि एकनाथ शिंदे बीजेपी का प्रचार कर मराठी लोगों को छुरा मार रहे हैं. राउत ने लिखा था कि एकनाथ शिंदे ने सीमावर्ती क्षेत्रों में एकता समिति के उम्मीदवारों को हराने पर काम कर रहे हैं. उनकी शिवसेना नकली शिवसेना है. यह उनका पाखंडी हिंदुत्व है. शिंदे महाराष्ट्र के दुश्मन हैं. बालासाहेब इस हरकत के लिए शिंदे को शिवसेना से निकाल देते.

कर्नाटक में आज बुधवार (10 मई) को राज्य की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान किया जा रहा है. राज्य में बीजेपी, कांग्रेस और जेडीएस प्रमुख रूप से चुनाव मैदान में है. मुख्य मुकाबला सत्ताधारी बीजेपी और कांग्रेस में होना माना जा रहा है. चुनाव के नतीजे 13 मई को जारी किए गए जाएंगे.

यह भी पढ़ें

'कर्नाटक के भविष्य के लिए करें वोट', पीएम मोदी-अमित शाह से राहुल गांधी तक तमाम नेताओं ने की जनता से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget