एक्सप्लोरर

PM Modi In Karnataka: कर्नाटक में पीएम मोदी ने किया मेट्रो और मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन, विपक्ष पर भी बरसे, बोले- कुछ पार्टियों ने...

Karnataka Elections 2023: कर्नाटक में विधानसभा चुनावों को देखते हुए पीएम मोदी एक बार फिर राज्य के दौरे पर पहुंचे. यहां उन्होंने मेट्रो के दूसरे फेज का उद्घाटन किया और विपक्ष को भी आड़े हाथों लिया.

PM Modi In Karnataka: पीएम मोदी ने शनिवार को कर्नाटक दौरे पर बेंगलुरु में नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन किया. इस दौरान उन्होंने बेंगलुरु मेट्रो की व्हाइटफील्ड (कादुगोडी) से कृष्णराजपुरा मेट्रो लाइन की सवारी के लिए मेट्रो टिकट भी खरीदा. बेंगलुरु मेट्रो का ये 13.71 किलोमीटर लंबे हिस्से का ये दूसरा फेज है. इस दौरान उन्होंने मेट्रो में मौजूद लोगों से बातचीत भी की. इसके अलावा पीएम मोदी ने चिक्काबल्लापुर में श्री मधुसूदन साईं मेडिकल साइंस एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट का उद्घाटन भी किया.

इस मौके पर उन्होंने कहा कि सबके प्रयास से भारत विकसित हो रहा है. सबकी भागीदारी से देश आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा कि आज यहां जिस मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन किया जा रहा है, वह मानवता की सेवा के मिशन को आगे बढ़ाएगा. इस दौरान पीएम मोदी विपक्ष पर भी हमलावर रहे. उन्होंने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कुछ पार्टियों ने भाषाओं पर खेल खेला. पहले की सरकारों ने कन्नड़ में मेडिकल, इंजिनियरिंग शिक्षा पढ़ाने की दिशा में कदम नहीं उठाए. 

अमृत महोत्सव में विकास का संकल्प

पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव में देश ने विकसित होने का संकल्प लिया है. कई बार लोग पूछते हैं कि इतनी चुनौतियां हैं, इतना काम है, ये सब इतने कम समय में कैसे पूरा होगा. इसका जवाब है- सबका प्रयास. बीते 9 सालों में भारत में भी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बहुत ईमानदारी से बहुत कुशलता के काम करने का प्रयास किया गया है. देश में मेडिकल एजुकेशन से जुड़े अनेक रिफॉर्म किए गए हैं. 

हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर जोर 

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा प्रयास भारत के हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने का रहा है. हमने गरीब मिडिल क्लास के आरोग्य को प्राथमिकता दी है. हमने देश में सस्ती दवाओं की दुकानों, जनऔषधि केंद्र खोले हैं. गरीबों के हित में काम करने वाली हमारी सरकार ने कन्नड़ सहित सभी भारतीय भाषाओं में मेडिकल की पढ़ाई का विकल्प दिया है. लंबे समय से देश में ऐसी राजनीति चली है, जहां गरीबों के सिर्फ वोट बैंक समझा गया है. भाजपा सरकार ने गरीब की सेवा को अपनी प्राथमिकता मानी है. 

विश्वेश्वरैय्या की समाधि पर भी गए पीएम मोदी 

पीएम मोदी चिक्काबल्लापुर में मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैय्या की समाधि पर भी गए. उन्होंने वहां कहा कि चिकबल्लापुर आधुनिक भारत के आर्किटेक्ट में से एक सर एम विश्वेश्वरैय्या की जन्मभूमि है. उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे. 

यह भी पढ़ें- OBC समुदाय, वायनाड सीट से अडानी मुद्दे तक.... हर मुद्दे पर बोले राहुल, कोर्ट के फैसले पर कही ये बात | 10 बड़ी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
'हैंडलूम से कुछ न कुछ खरीदें, वीडियो बनाएं', PM मोदी ने शेयर किया एक और रील
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Gen-Z का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
8 अगस्त को ही होगा राहुल गांधी का प्रयागराज कार्यक्रम, दोबारा मिली परमिशन
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget