एक्सप्लोरर

सचिन पायलट पर कपिल सिब्बल का तंज, कहा- लगता है मानेसर के होटल में छुट्टियां मना रहे हैं

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अगर वह बीजेपी में नहीं जा रहे हैं तो फिर मानेसर के एक होटल में बागी कांग्रेसी विधायक छुट्टियां मना रहे हैं.

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने गुरुवार को राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा कि अगर वह बीजेपी में नहीं जा रहे हैं तो फिर लगता है कि हरियाणा के मानेसर के एक होटल में बागी कांग्रेसी विधायक छुट्टियां मना रहे हैं.

उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘पायलट का कहना है कि मैं बीजेपी में शामिल नहीं हो रहा हूं और उनकी छवि खराब करने के लिए अफवाहें फैलाई जा रही हैं. मुझे लगता है कि हरियाणा के मानेसर के एक होटल में बागी कांग्रेसी विधायक बीजेपी की निगरानी में छुट्टियां मना रहे हैं.’’

छवि खराब करने के लिए अफवाहों को हवा दिया जा रहा- सचिन पायलट

गौरतलब है कि राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद पायलट ने बुधवार को कहा कि वह बीजेपी में नहीं जा रहे हैं. उनकी छवि खराब करने के लिए कुछ नेता ऐसी अफवाहों को हवा दे रहे हैं.

सचिन पायलट को उप मुख्यमंत्री पद से हटाया गया

अशोक गहलोत सरकार के खिलाफ बगावती रुख अपनाने वाले पायलट और उनके साथी नेताओं के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को कड़ी कार्रवाई की. पायलट को उपमुख्यमंत्री पद के साथ-साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया. दो समर्थक मंत्रियों को भी उनके पदों से हटा दिया गया. अशोक गहलोत ने कांग्रेस के बागी नेता पायलट का नाम लिए बिना बुधवार को दावा किया कि वह सीधे तौर पर बीजेपी के साथ विधायकों की खरीद-फरोख्त में शामिल थे.

उन्होंने कहा कि उनके पास इस बात के प्रमाण हैं कि खरीद फरोख्त की कोशिश हुई है. इस बीच, कांग्रेस ने यह स्पष्ट संकेत दिया कि बागी विधायक पार्टी में वापस आ सकते हैं.

यह भी पढ़ें.

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती ने अमित शाह से की सीबीआई जांच की मांग

भारत की पाकिस्तान से दो टूक- कुलभूषण जाधव से बिना शर्त मिलने दिया जाए, भारतीय उच्चायोग के अधिकारी आज कर सकते हैं मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget