एक्सप्लोरर

दिल्ली: जल मंत्री के पद से कपिल मिश्रा की छुट्टी, कहा- ‘टैंकर घोटाले में करूंगा बड़ा खुलासा’

नई दिल्ली: एमसीडी चुनाव में करारी हार के बाद आम आदमी पार्टी में घमासान जारी है. कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाया गया. कुमार विश्वास का समर्थन कपिल मिश्रा ने खुले आम किया था. सवाल उठ रहा है कि क्या इसकी वजह से उनकी छुट्टी हुई ?

अब दिल्ली के जल मंत्री के पद से कपिल मिश्रा की छुट्टी कर दी गई है. पद से हटाने के बाद जब इस बारे में कपिल मिश्रा से उनकी प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने कहा,  ‘इस संबंध में उन्हें आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी गई है.’’

वहीं, मंत्री पद से हटाए जाने के बाद कपिल मिश्रा ने ट्वीट कर लिखा है, ''कल टैंकर घोटाले में बहुत बड़ा खुलासा करूंगा. आज इस बारे में केजरीवाल को जानकारी दे दी है. कल जनता से इसे साझा करूंगा. भ्रष्टाचार के खिलाफ खुली जंग कल सुबह से.''

  राजेंद्र और कैलाश की एंट्री वहीं, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बताया है,  ''एमसीडी चुनाव के वक्त आम आदमी पार्टी को पानी की समस्याओं को लेकर लोगों की काफी शिकायतें मिल रही थी. इसलिए सीएम केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में फेरबदल करने का फैसला किया है. अब कपिल मिश्रा की जगह कैलाश गहलोत ये पद संभालेंगे. वहीं एक अन्य पद के लिए राजेंद्र गौतम को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है.''   कपिल को पद से हटाए जाने के तुरंत बाद आप नेता कुमार विश्वास ने ट्वीट कर कहा है, ‘’देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि हम  भ्रष्टाचार के खिलाफ अंदर और बाहर आवाज़ उठाना जारी रखेंगे,परिणाम चाहे कुछ भी हो ! भारतमाता की जय.’’ मिश्रा कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं. एमसीडी चुनाव के बाद भी कुमार विश्वास के बयान का मिश्रा ने समर्थन किया था. कपिल ने दिया था कुमार विश्वास का साथ एमसीडी चुनाव में पार्टी की करारी हार के बाद कपिल ने विश्वास के बयान का समर्थन करते हुए कहा था पार्टी ईवीएम के कारण नहीं हारी है. कपिल ने कहा था, ‘’आत्मविश्लेषण का समय आ गया है. चाहे मोदी लहर हो या नहीं, यह स्पष्ट हो गया है कि लोगों ने हमें वोट नहीं दिया है. एमसीडी परिणाम को महज ईवीएम पर दोष मढ़कर नहीं देखा जा सकता है.’’ कपिल ने विधायक अमानतुल्लाह की विश्वास के साथ जुबानी जंग में भी विश्वास का साथ दिया था और अमानतुल्लाह को पार्टी से बाहर करने की मांग की थी. इससे पहले साल 2015 के अगस्त महीने में कपिल मिश्रा ने दिल्ली जल बोर्ड टैंकर घोटाले की जांच की बात कही थी. दिल्ली के कानून मंत्री के तौर पर तब उनको कानून मंत्री के पद से भी हटाया गया था. उस दौरान कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल को एक चिट्ठी भी लिखी थी. टैंकर घोटाले को लेकर एसीबी को पत्र लिखा आज ही मिश्रा ने टैंकर घोटाले में पिछले एक साल से दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीक्षा दीक्षित के खिलाफ शिकायत दर्ज होने के बाबजूद कार्ऱवाई न होने का मामला उठाते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो प्रमुख मुकेश मीणा को पत्र लिखा था. इस पत्र में कपिल ने शीला दीक्षित से पूछताछ में देरी पर निराशा जताते हुए उनसे तुरंत पूछताछ की मांग की थी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
अनंतनाग में आतंकी हमले के बाद एक्शन में सिक्योरिटी फोर्स, पूरे कश्मीर घाटी से 1,000 OGWs लिए गए हिरासत में
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
कैसे 1997 में पेपर लीक प्रदर्शन ने धर्मेंद्र प्रधान को बनाया छात्र नेता, आज उसी तरह के मामले में हो रही उनके इस्तीफे की मांग
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों की पत्थरबाजी के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दागे आंसू गैस के गोले
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर
धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? केंद्र सरकार के बड़े अधिकारी ने साफ कर दी तस्वीर

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget