एक्सप्लोरर

कानपुर एनकाउंटर पर बोले ओवैसी- योगी की 'ठोक देंगे' पॉलिसी फेल, नियम-कानून को बंदूक से दबा नहीं सकते

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए. कई सिपाहियों को बेहद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नई दिल्ली: कानपुर एनकाउंटर मामले को लेकर विपक्ष पहले से ही योगी सरकार पर हमलावर है. अब एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. ओवैसी ने पुलिसकर्मियों की शहादत के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'ठोक देंगे' पॉलिसी को जिम्मेदार बताया है. उन्होंने कहा कि इस घटना की पूरी जिम्मेदारी सीएम योगी आदित्यनाथ की है.

ओवैसी ने ट्वीट कर कहा, '' विकास दुबे के मामले में जो हो रहा है, वह दिखाता है कि योगी आदित्यनाथ  ने किस तरह से 'ठोक देंगे' नीति अपनाई है. ये पूरी तरह से की राजनीतिक विफलता है. आप बंदूक की मदद से कानून का शासन नहीं स्‍थापित कर सकते और न ही सकारात्‍मक नतीजों के बारे में सोच सकते हैं. इस विनाशकारी नीति के लिए यूपी के सीएम जिम्मेदार हैं.

कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी सबने इस घटना पर अपनी नाराजगी जताई है.

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा, " बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस पर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी जिसमें यूपी पुलिस के सीओ, एसओ सहित 8 जवान शहीद हो गए. यूपी पुलिस के इन शहीदों के परिजनों के साथ मेरी शोक संवेदनाएं. यूपी में कानून व्यवस्था बेहद बिगड़ चुकी है, अपराधी बेखौफ हैं."

उन्होंने आगे लिखा कि "आमजन व पुलिस तक सुरक्षित नहीं है. कानून व्यवस्था का जिम्मा खुद सीएम के पास है. इतनी भयावह घटना के बाद उन्हें सख्त कार्यवाही करनी चाहिए. कोई भी ढिलाई नहीं होनी चाहिए."

मायावती ने कहा- यूपी सरकार को कानून-व्यवस्था के मामले में और भी अधिक चुस्त व दुरुस्त होने की जरूरत

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "कानपुर में शातिर अपराधियों द्वारा एक भिड़न्त में डिप्टी एसपी सहित 8 पुलिसकर्मियों की मौत व 7 अन्य के आज तड़के घायल होने की घटना अति-दु:खद, शर्मनाक व दुर्भाग्यपूर्ण. स्पष्ट है कि यूपी सरकार को खासकर कानून-व्यवस्था के मामले में और भी अधिक चुस्त व दुरुस्त होने की जरूरत है."

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में लिखा, "इस सनसनीखेज घटना के लिए अपराधियों को सरकार को किसी भी कीमत पर छोड़ना नहीं चाहिए, चाहे इसके लिए विशेष अभियान चलाने की जरूरत क्यों न पड़े. सरकार मृतक पुलिस के परिवार को समुचित अनुग्रह राशि के साथ ही परिवार के किसी सदस्य को नौकरी भी दे, बीएसपी की यह मांग है."

अखिलेश यादव बोले- छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है यूपी सरकार

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा "कानपुर की दुखद घटना में पुलिस के 8 वीरों की शहादत को श्रद्घांजलि. उप्र की भाजपा सरकार अपनी पोलपट्टी खुलने के डर से आनन-फानन में मुख्य अपराधी को न पकड़कर छोटी-मोटी मुठभेड़ दिखाने का नाटक करवा रही है. इससे पुलिसकर्मियों का मनोबल और गिरेगा तथा पुलिस का आक्रोश भी बढ़ेगा. सरकार तुरंत मुआवजा घोषित करें व परिजनों को हर संभव संरक्षण दें. निंदनीय."

कानपुर एनकाउंटर: पुलिस के हत्थे चढ़ा विकास दुबे का साथी दयाशंकर, कर रहा है चौंकाने वाले खुलासे कानपुर एनकाउंटरः वारदात के 48 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, गैंगस्टर विकास दुबे अभी भी फरार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- 'हम कमेटी बना रहे'
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
सिवान में पुलिस ने छात्रों पर क्यों चलाई थी AK-47? सरकार ने SC में बताया
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट
स्वास्थ मंत्री जेपी नड्डा की हुई एंजियोप्लास्टी, जानिए हेल्थ अपडेट

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
'शर्म आती है जब कोई इशारों से गुटखा...', शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- 'माफी मांगे'
'शर्म आती है जब कोई गुटखा..., शाहरुख-अजय और टाइगर पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget