एक्सप्लोरर

क्या कमलनाथ छोड़ेंगे कांग्रेस? मुलाकात के बाद करीबी नेता सज्जन सिंह वर्मा ने किया ये दावा

Kamal Nath: कमलनाथ के सबसे करीबी नेता दीपक सक्सेना ने दावा क‍िया क‍ि 2023 व‍िधानसभा चुनाव के बाद से कमलनाथ की उपेक्षा की गई, लेक‍िन क‍िसी ने यह नहीं सोचा होगा क‍ि भूपेश बघेल हार जाएंगे.

Sajjan Singh Verma on Kamal Nath: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ के पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने की अटकलों के बीच रविवार (18 फरवरी) को उनके करीबी नेता सज्‍जन स‍िंह वर्मा का बड़ा बयान सामने आया है. वर्मा ने दावा किया है क‍ि कमलनाथ का फिलहाल सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस को छोड़ने का कोई इरादा नहीं है.  

समाचार एजेंसी एएनआई ने कांग्रेस नेता वर्मा के हवाले से कहा क‍ि उनकी कमलनाथ के साथ मुलाकात हुई है. उनका पूरा फोकस आगामी लोकसभा चुनावों के मद्देनजर इस बात पर है क‍ि मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर जातिगत समीकरण कैसे कायम रखा जा सके. वर्मा ने कहा कि मेरी उनसे (कमलनाथ से) चर्चा हुई है, ज‍िस दौरान यह साफ हुआ है क‍ि उन्होंने (पार्टी छोड़ने के बारे में) ऐसा कुछ भी नहीं सोचा है. 

'उपेक्षा होने की वजह से कमलनाथ पार्टी नेतृत्व से नाराज' 

एचटी की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, वर्मा की टिप्पणी कमलनाथ के वफादार और पूर्व राज्य मंत्री दीपक सक्सेना की ओर से हाल ही में द‍िए बयान के बाद आई है. उन्‍होंने आरोप लगाया था क‍ि व‍िधानसभा चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन के लिए कमलनाथ को दोषी ठहराया गया है और उनकी उपेक्षा की गई है. उन्होंने यह भी संकेत द‍िए क‍ि इस वजह से कमलनाथ पार्टी नेतृत्व से नाराज हैं. 

'क‍िसी ने नहीं सोचा होगा भूपेश बघेल हार जाएंगे' 

दीपक सक्सेना ने कहा क‍ि 2023 व‍िधानसभा चुनाव के बाद से कमलनाथ की उपेक्षा की गई, लेक‍िन क‍िसी ने यह नहीं सोचा होगा क‍ि भूपेश बघेल हार जाएंगे. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान हार गए जबक‍ि हमने नहीं सोचा था कि यहां हम हारेंगे. उन्‍होंने कहा कि स‍िर्फ कमलनाथ के ऊपर ही हार का ठीकरा क्‍यों फोड़ा गया.  

'छिंदवाड़ा व‍िकास के ल‍िए जनता चाहती है बीजेपी में जाएं' 

पूर्व राज्य मंत्री सक्सेना ने कहा क‍ि छिंदवाड़ा के व‍िकास के ल‍िए जनता चाहती है क‍ि कमल नाथ बीजेपी में जाएं. उनको ज‍िस तरह से पद से हटाया गया है, उसके बाद कांग्रेस के 11 सीन‍ियर मैंबर्स के ग्रुप ने चर्चा की और अहम न‍िर्णय भी ल‍िया. सदस्‍यों ने कहा कि अगर इस तरह से उपेक्षित किया जाएगा तो बेहतर होगा कि हम बीजेपी में चले जाएं और जनता के ह‍ित में काम करवाएं. उन्‍होंने कहा क‍ि मैं भी जाऊंगा. 

यह भी पढ़ें: दुश्मन का आएगा काल, भारत को मिलेगी 'हवाई ढाल', जल्द मिलेंगे प्रीडेटर ड्रोन, जानें क्या बोले नौसेना चीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
चीफ जस्टिस का विरोध पड़ा भारी, अब इस यूनिवर्सिटी के छात्र नहीं बन पाएंगे वकील
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल
लोकसभा के इतिहास में पहली बार सदन की कार्यवाही के दौरान गूंजा 'वंदे मातरम', बना ऐतिहासिक पल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget