एक्सप्लोरर

अरुण जेटली के निधन पर CM कमलनाथ ने जताया शोक, कहा- देश ने स्पष्टवादी नेता खो दिया

अरुण जेटली के निधन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने गहरा शोक जताया है. उन्होंने कहा है कि अरुण जेटली के निधन का समाचार बेहद दुःखद है. मेरा उनका सदैव करीबी संबंध रहा,उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की एक अपूर्णिय क्षति है.

भोपालः मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. कमलनाथ ने अपने शोक संदेश में कहा कि जेटली उच्च कोटि के कानून विशेषज्ञ होने साथ ही एक उत्कृष्ट राजनेता थे और देशहित से जुड़े मुद्दों पर विचारों की अभिव्यक्ति के कारण पहचाने जाते थे. कमलनाथ ने कहा कि देश ने एक स्पष्टवादी और तार्किक दृष्टिकोण रखने वाला नेता खो दिया है. उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिजनों एवं नागरिकों को दुख सहने की शक्ति देने की ईश्वर से प्रार्थना की.

कमलनाथ ने कहा, ''पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन का समाचार बेहद दुःखद है. मेरा उनका सदैव करीबी संबंध रहा,उनका निधन राजनैतिक क्षेत्र की एक अपूर्णिय क्षति है, परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं. ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणो में स्थान व पीछे परिजनो को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे.''

बता दें कि वित्त मंत्री अरूण जेटली कई दिन से बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती थे. उनका निधन आज दोपहर में 12 बजे के बाद हुआ. उनके निधन की खबर आने के पक्ष-विपक्ष समेत तमाम नेताओं ने शोक जताया.

जेटली के निधन की सूचना मिलते ही राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल और गजेंद्र सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने शोक प्रकट किया.

मुख्यमंत्री गहलोत ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली के असामयिक निधन के समाचार से दुखी हूं.’’ गहलोत ने जेटली के परिजनों के प्रति सांत्वना जताई.

इस बीच, पायलट ने जेटली के निधन को देश के लिए बड़ी क्षति बताया है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह सुनकर गहरा दुख हुआ कि जेटली नहीं रहें.’’ पायलट ने कहा कि जेटली के योगदान को देखते हुए उनका जाना देश के लिए बड़ी क्षति है.

अरुण जेटली के निधन पर राजस्थान के CM अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Assam Election: 'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', असम में हिमंता बिस्वा सरमा पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
'माफियाओं और गिरोहों के चंगुल में...', CM हिमंता पर भड़कीं प्रियंका गांधी, कहा- एक ही परिवार...
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…
ममता और पीएम मोदी सगे भाई-बहन, ओवैसी का बड़ा हमला, बोले- हम सिर्फ अल्लाह से…
Explained: तेल, गैस... अब कंडोम की किल्लत! भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर संकट, कैसे बिस्तर तक पहुंची US-ईरान जंग?
तेल, गैस और अब कंडोम की किल्लत! कैसे भारत में 8,000 करोड़ रुपए के कारोबार पर मंडरा रहा खतरा?
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें
कुवैत में मारे गए 20 भारतीयों के शव पहुंचे भारत, जंग के बीच कैसे हुई इनकी मौत, जानें

वीडियोज

Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel
Trump Surrender: महायुद्ध का मैदान छोड़.. भागने को मजबूर ट्रंप? | Iran Israel War Update | Breaking
Trump on Iran War: ईरान से लड़ाई..पड़ा भारी? यद्ध पर ट्रंप का बड़ा संकेत! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
तेल की बूंद-बूंद को मोहताज हुआ कंगाल पाकिस्तान, विदेशी एयरलाइंस को सुनाया फरमान- टैंक भरकर लाओ वरना वापस नहीं...
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती भ्रष्टाचार के मामले में दोषी करार, कल सजा का ऐलान
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी, 11 रुपए लीटर तक बढ़ गए दाम
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें वायरल दावे की सच्चाई
इंग्लैंड को छोड़ जिम्बाब्वे से खेलेंगे सैम कर्रन और उनके भाई टॉम कर्रन? जानें सच्चाई
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
ओटीटी पर सनी देओल की सक्सेसफुल फिल्म 'बॉर्डर 2' छोड़ टीवी शोज देख रहे लोग, देखें टॉप 10 की लिस्ट
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
HS फूलका का BJP में जाना: 2027 पंजाब चुनाव से पहले सिख राजनीति, नैरेटिव और समीकरणों का बड़ा रीसेट?
Viral Video : पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
पहाड़ों पर घूमने गई थीं पापा की परियां, आपस में ही करने लगीं मार-कुटाई, देखें वायरल वीडियो
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
इन फूलों की रहती है भारी डिमांड, किसानों के लिए है तगड़े मुनाफे का सौदा
Embed widget