एक्सप्लोरर

भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बाद नाथू ला से होकर कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए सरकार ने आज सिक्किम में नाथू ला के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा रद्द कर दी. यात्रा के लिए दिल्ली में जमा हुए श्रद्धालुओं के तीसरे जत्थे को और आगे जाने से रोक दिया गया.

यह फैसला चीन-भारत सीमा से लगे विवादित इलाके को लेकर भारतीय और चीन के जवानों के बीच तनातनी को लेकर लिया गया है. हालांकि एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि इस साल सिक्किम में नाथू ला के जरिए कैलाश मानसरोवर की यात्रा नहीं होगी लेकिन उत्तराखंड में लिपूलेख दर्रे के रास्ते तीर्थयात्रा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी.

नाथू ला मार्ग के जरिए कुल आठ जत्थों में मानसरोवर की यात्रा करने का इंतजार कर रहे 400 लोगों को इस बारे में जानकारी दे दी गई है कि इस रास्ते से यात्रा रद्द कर दी गयी है. कैलाश मानसरोवर पर्वत को भगवान शिव का घर समझा जाता है.

चीन ने पहले दो जत्थों के लिए वीजा जारी कर दिया था लेकिन सीमा पर तनाव को देखते हुए बचे हुए श्रद्धालुओं के आवेदनों पर रोक लगा दी थी. आगे की यात्रा के लिए चीन की मंजूरी का इंतजार करने के लिए नाथू ला में तीन दिन गुजारने के बाद पहला जत्था 23 जून को गंगटोक लौट गया. श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था गंगटोक से आगे नहीं गया और आखिर में श्रद्धालुओं से घर लौट जाने को कहा गया. तीसरा जत्था जल्द ही दिल्ली से रवाना होने वाला था.

चीन ने भारत के सामने पहले शर्त रखी है कि भारत के सिक्किम के पास दोकलाम इलाके से अपने सैनिक वापस बुलाने के बाद ही वह श्रद्धालुओं को तिब्बत में प्रवेश करने की मंजूरी देगा. इसके बाद सरकार ने यात्रा रद्द करने का फैसला किया.

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक अधिकारी ने कहा कि जिन श्रद्धालुओं को नाथू ला दर्रे के रास्ते चीन में प्रवेश करने की मंजूरी नहीं दी गयी , उन्हें उत्तराखंड के रास्ते होने वाली यात्रा में शामिल होने की मंजूरी दी जा सकती है अगर इस रास्ते से श्रद्धालुओं की कुछ रिक्तियां होती हैं.

यात्रा की नोडल एजेंसी कुमांउ मंडल विकास निगम (केएमवीएन) के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी डी के शर्मा ने कहा, ''सात या आठ श्रद्धालुओं जिन्हें चीनी अधिकारियों ने नाथू ला के जरिए यात्रा करने की मंजूरी नहीं दी, उन्होंने इस रास्ते से यात्रा पूरी करने की इच्छा जतायी है''. उन्होंने कहा कि अगर कोई जगह खाली होती हैं तो उन्हें लिपूलेख के रास्ते यात्रा में शामिल किया जा सकता है. आमतौर जगह खाली तब होती हैं जब किसी श्रद्धालु को तिब्बत में 15,160 फुट की उंचाई पर स्थित कैलाश मानसरोवर की कठिन यात्रा के लिए मेडिकली फिट नहीं पाया जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेलंगाना: पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका, जिंदा बचने पर नसों में दिया हार्पिक का इंजेक्शन
तेलंगाना में पत्नी ने प्रेमी संग रची खौफनाक साजिश, पति को छत से फेंका
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… बंगाल में रेप के बाद 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
बॉडी को दांत से काटा, सिर कुचला… 11 साल की बच्ची को जिंदा तालाब में फेंका, पोस्टमार्टम से खुलासा
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट
किश्तवाड़ में फटा बादल, मुंबई में हाई टाइड, आसमानी आफत से कहां मची तबाही और क्या है अलर्ट

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई

Embed widget