एक्सप्लोरर

केंद्र सरकार ने इन पांच वजहों से लौटाया जस्टिस केएम जोसेफ का नाम

मौजूदा नियमों के तहत सरकार एक बार कॉलेजियम की किसी सिफारिश को फिर से विचार के लिए लौटा सकती है. लेकिन अगर कॉलेजियम दोबारा उस नाम की सिफारिश कर देता है तो उसे जज बनाना सरकार के लिए अनिवार्य होता है.

नई दिल्ली: उत्तराखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के एम जोसफ को सुप्रीम कोर्ट का जज न बनाया जाना अदालती हलकों में दिन भर चर्चा का विषय बना रहा. इससे नाराज कुछ वकीलों ने जज नियुक्त होने वाली इंदु मल्होत्रा का शपथ ग्रहण रोकने की भी मांग की. हालांकि, कोर्ट ने इस मांग को 'विचार से परे' बताते हुए ठुकरा दिया.

3 महीने लंबित रही सिफारिश

सुप्रीम कोर्ट के पांच वरिष्ठतम जजों की कॉलेजियम ने 11 जनवरी को जोसफ और इंदु मल्होत्रा के नाम की सिफारिश एक साथ भेजी थी. तीन महीने तक सिफारिश सरकार के पास लंबित रही. आखिरकार, सरकार ने सिर्फ इंदु मल्होत्रा के नाम को मंज़ूरी दी. जोसफ का नाम दोबारा विचार के लिए कॉलेजियम के पास भेज दिया गया.

दोबारा सिफारिश पर जज बनाना अनिवार्य

मौजूदा नियमों के तहत सरकार एक बार कॉलेजियम की किसी सिफारिश को फिर से विचार के लिए लौटा सकती है. लेकिन अगर कॉलेजियम दोबारा उस नाम की सिफारिश कर देता है तो उसे जज बनाना सरकार के लिए अनिवार्य होता है.

कहां फंसा पेंच

अदालती गलियारों में आम चर्चा है कि केंद्र सरकार जस्टिस केएम जोसेफ को लेकर सहज नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने ही 2016 में उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार को बहाल करने का आदेश दिया था. हालांकि, सरकार इससे इंकार कर रही है.

सरकार की दलील

सरकार ने के एम जोसेफ के नाम की सिफारिश कॉलेजियम के पास वापस भेजते हुए एक चिट्ठी लिखी है. सरकार ने नाम वापस भेजने की वजह बताते हुए कहा है:-

  •  हाई कोर्ट के जजों में वरिष्ठता सूची में जोसफ का नंबर 42वां हैं. उन्हें दरकिनार कर ये सिफारिश भेजी गई.
  •  इस समय 11 हाई कोर्ट चीफ जस्टिस उनसे वरिष्ठ हैं. उन्हें भी दरकिनार किया गया.
  •  केरल हाई कोर्ट से आने वाले एक जज पहले से सुप्रीम कोर्ट में हैं. कलकत्ता, राजस्थान, गुजरात, झारखंड जैसे कई हाई कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट में कोई जज नहीं.
  •  मूल रूप से केरल हाई कोर्ट के जज रहे कई लोग देश भर में कई जज हैं. अभी 4 हाई कोर्ट चीफ जस्टिस हैं, जो केरल से हैं.
  •  सुप्रीम कोर्ट में फिलहाल कोई भी अनुसूचित जाति/जनजाति का जज नहीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये स्विमिंग पूल नहीं', किरेन रिजिजू का कांग्रेस को जवाब, 'मैं यहां का खिलाड़ी'
'ये स्विमिंग पूल नहीं', किरेन रिजिजू का कांग्रेस को जवाब, 'मैं यहां का खिलाड़ी'
IIT दिल्ली में MSc छात्र की मौत के बाद हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
IIT दिल्ली में छात्र की मौत के बाद हंगामा, निष्पक्ष जांच की मांग
महिला भिखारी के घर में मिला पैसों का खजाना, मौत के बाद निकला लाखों कैश
महिला भिखारी के घर में मिला पैसों का खजाना, मौत के बाद निकला लाखों कैश
सुप्रीम कोर्ट का 'समाधान समारोह 2026' सफल, 1712 मामलों का हुआ निपटारा
सुप्रीम कोर्ट का 'समाधान समारोह 2026' सफल, 1712 मामलों का हुआ निपटारा

वीडियोज

बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
टेंपो ने लिया कट, सफारी ने मारी टक्कर, रोंगटे खड़े कर देगा Video
अयोध्या में 'मछली दावत','गिरगिट' कौन ?
'मछली भोज' में 27 का सियासी 'कांटा'!
शिक्षा, परीक्षा की लड़ाई...आरक्षण तक कैसे आई?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
'ईरान ने मेरे बेटे को जान से मारने की कोशिश की', नेतन्याहू का बड़ा खुलासा
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, BPSC के परीक्षा नियंत्रक को सस्पेंड करने का आदेश
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, ऋषभ पंत नंबर-3 पर
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
ध्रुव जुरेल के टैटू पर फिदा हुए शिवराज सिंह चौहान, शेयर किया वीडियो
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
आरक्षण का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं दलित परिवार से आता हूं, मेरे पिता...'
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
'PM मोदी का लाया निजी संदेश', पुतिन से मुलाकात में बोले जयशंकर
CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, कहा- 'एक महीने से सरकार...'
अभिजीत दीपके की CJP ने दिल्ली में मार्च का किया ऐलान, क्या है मांग?
Embed widget