'मेरी गर्लफ्रेंड हैं...', पाखी हेगड़े से डायरेक्टर की गंदी डिमांड पर भिड़ गए थे निरहुआ
'भोजपुरी बवाल' में पाखी हेगड़े ने दिनेश लाल यादव निरहुआ की जिंदगी में अपने योगदान को लेकर बताया कि कैसे उन्होंने उनकी लाइफ में बड़ा रोल प्ले किया है. दोनों स्टार्स के बच्चे साथ में बड़े हुए हैं.

'भोजपुरी बवाल' में हाल ही के एपिसोड में खुलासा किया था कि दिनेश लाल यादव निरहुआ और उनके बीच दोस्ती से ज्यादा वाला रिश्ता रहा. फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स के बीच नजदीकियां आई थीं. ऐसे में अब इसी मामले को आगे बढ़ाते हुए शो में भोजपुरी के जुबली स्टार एंट्री हुई और उन्होंने रिश्ते और शादी के प्रपोजल का सच बताया. लेकिन उससे पहले पाखी हेगड़े ने निरहुआ की जिंदगी में अपने रोल का भी खुलासा किया. चलिए बताते हैं शो में क्या हुआ.
पाखी हेगड़े को निरहुआ ने किया था शादी के लिए प्रपोज?
'भोजपुरी बवाल' की शुरुआत पाखी हेगड़े से शादी के सवाल के साथ शुरू होती है. पहले तो पाखी इस सवाल पर चुप्पी साधे रहती हैं और फिर कहती हैं, 'निरहुआ रिक्शावाला फिल्म हम जब साथ कर रहे थे तो कहीं ना कहीं एक पॉइंट पर उनको मुझसे अटैचमेंट हो गया था. ये नेचुरल था और उनका झुकाव मेरी तरफ था.'
यह भी पढ़ें: पाखी हेगड़े ने कबूली निरहुआ से प्यार- शादी की बात, एक्टर गले लग फूट-फूटकर रोईं
निरहुआ की जिंदगी में पाखी का रोल
पाखी ने आगे कहा, 'हां कुछ चीजें रही थीं.' समाज के नजरिए के सवाल पर एक्ट्रेस ने कहा, 'मैंने ऐसा कुछ नहीं किया, जो मुझ पर सवाल उठता.' वहीं, निरहुआ की लाइफ में अपने योगदान पर कहा, 'मेरा अहम योगदान रहा. मेरे बच्चों के साथ मैंने उनके बच्चों का एडमिशन कराया. वो साथ में बड़े हुए और वो परिवार के साथ यहां शिफ्ट हुए थे. उनकी फैमिली ने भी हमारी इज्जत की. हमारे रिश्ते में ऐसा कुछ था ही नहीं कि इसकी कोई आलोचना करता.'
Ilzaamon ka hoga pardafaash!#BhojpuriBawaal streaming everyday on #JioHotstar at 9pm and on #ColorsTV at 10:30pm.#BhojpuriBawaalOnJioHotstar pic.twitter.com/i5YwqQGn9j
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) August 22, 2026
6 सालों तक पाखी संग बरकरार रहा रिश्ता
शादीशुदा मर्द से अफेयर पर पाखी ने कहा, 'ये दोस्ती से ज्यादा था. उनका पहले झुकाव मेरी ओर रहा. मैंने उनको बैठकर कई बार समझाया. फोन पर कहा जाता था कि वो डिप्रेस हैं. ठीक नहीं हैं. ऐसी बातें मुझसे कहीं जाती थीं. मैं किसी से रिलेट नहीं करती. मैं एक-दूसरे को हेल्प करने में भरोसा करती हूं. हम 6 साल तक साथ रहे. हमने साथ में मिलकर फिल्में प्रोड्यूस की.'
यह भी पढ़ें: 'इरुमुडी' बनी 2026 की तेलुगु की 5वीं हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, तोड़े 5 मूवीज के रिकॉर्ड्स
निरहुआ पाखी को बोले- 'उनको हक है'
वहीं, फिर निरहुआ की एंट्री होती है और इस पर पाखी खुद को रोक नहीं पाती हैं. वो उनसे गले लगकर रो पड़ती हैं. निरहुआ ने लंबे समय तक उन्हें लगाते हैं. इस पर उनसे सवाल किया जाता है कि क्यों पाखी को ही इतने लंबे समय तक गले लगाया गया? इस पर एक्टर ने कहा, 'उनका हक है.' उनके रोने पर निरहुआ ने सवाल किया, 'रो क्यों रही हैं?' इस पर उनका कन्फेशन बताया जाता है कि उन्होंने उनसे प्यार का इजहार किया.
निरहुआ ने बताया पहली फिल्म का किस्सा
जब पाखी के साथ निरहुआ से रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो इस पर एक्टर अपनी पहली फिल्म का किस्सा बताने लगते हैं. वो बताते हैं कि पाखी हेगड़े कितनी डाउन टू अर्थ हैं. निरहुआ बताते हैं, 'हमने 2006 में पहली फिल्म की थी. वैनिटी नहीं था. शॉट देने के बाद पेड़ के नीचे बैठ जाते थे. वो मुंबई से आई थीं और कार से आई थीं. उनका बैक ग्राउंड बड़ा था. तो उन्होंने बोला कि कार में आकर बैठ जाइए पेड़ के नीचे क्यों बैठे हैं? ये बताता है कि वो कितनी डाउन टू अर्थ हैं.'
निरहुआ ने शादी के प्रपोजल से किया इनकार
निरहुआ ने पाखी से शादी के प्रपोजल से इनकार किया और कहा, 'नहीं ऐसा नहीं है. अगर ऐसा है तो वो मुझे याद दिलाएं.' पाखी ने कहा, 'अगर ये बोल रहे हैं तो सही कह रहे होंगे.' फिर निरहुआ ने कहा, 'हम उनको कहां झूठा साबित कर रहे हैं. हम दोनों शादीशुदा थे तो कैसे हो सकता है.' निरहुआ ने रिलेशनशिप की बात से भी इनकार किया और झुकाव से भी मना किया.
पाखी हेगड़े से डायरेक्टर ने की थी गंदी डिमांड
इसके साथ ही शो में देखने के लिए मिला कि बाद में निरहुआ संग रिश्ते पर पाखी ने सफाई भी दी और कहा, 'हमारे बीच रातोंरात कुछ नहीं हुआ था. हमने एक-दूसरे की इज्जत किया.' पाखी ने खुलासा किया, 'एक डायरेक्टर मुझसे गलत डिमांड कर रहा था तो निरहुआ ने मेरा सपोर्ट किया और कहा कि मेरी गर्लफ्रेंड हैं हाथ लगाकर दिखाओ. डायरेक्टर मुझे अपनी चौथी बीवी बनाना चाहता था. उसकी तीन पत्नियां पहले से थीं. तो निरहुआ की इन सब चीजों की वजह से आदर पूर्वक झुकाव बढ़ा.'
पत्नी से प्यार ना होने के स्टेटमेंट पर दी सफाई
इतना ही नहीं, निरहुआ ने जोड़ी कल्चर पर कहा, 'आप लोगों को कुछ भी बोलने से पहले सोचना चाहिए. यहां जोड़ियां सब व्यवसायिक हैं.' फिर काजल के बयान 'वो अपनी पत्नी की इज्जत नहीं करते तो मेरी कहां से करेंगे' पर और पत्नी से प्यार ना होने के स्टेटमेंट पर सफाई दी. उन्होंने कहा, 'मैं पत्नी के साथ सारी जिंदगी रहूंगा. मेरे माता-पिता ने जिस रिश्ते में बांधे हैं उसे सारी जिंदगी निभाऊंगा. उनका नाम ही मंशा देवी नहीं हैं. वो सच में देवी हैं.'





















