एक्सप्लोरर

जितिन प्रसाद के BJP में आने पर क्या बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया?

जितिन प्रसाद कांग्रेस पार्टी को छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं. उनके शामिल होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें छोटे भाई समान बताया और बीजेपी में शामिल होने पर स्वागत किया.

नई दिल्लीः राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने जितिन प्रसाद को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होने के बाद स्वागत किया है. जितिन प्रसाद को छोटा भाई समान बताते हुए सिंधिया ने कहा कि मैं उन्हें बीजेपी में शामिल होने के लिए बधाई देता हूं. भोपाल पहुंचने पर राज्यसभा सांसद ने कहा, ''वह (जितिन प्रसाद) मेरे छोटे भाई समान हैं मैं पार्टी में उनका स्वागत करता हूं.''

कांग्रेस के अंदर 'तिकड़ी' के नाम से थे मशहूर

दरअसल एक दौर था जब कांग्रेस पार्टी के अंदर 'तिकड़ी' ज्योतिरादित्य सिंधिया, सचिन पायलट और जितिन प्रसाद की खूब चर्चा आमतौर पर होती रहती थी. उस वक्त पार्टी की कमान राहुल गांधी के हाथों में था.

राहुल के हाथ से कमान जाने के बाद 'उपेक्षा' के शिकार

राहुल गांधी के हाथों से कमान जाने के बाद पार्टी के अंदर इन नेताओं का कद कम कर दिया गया था. पार्टी की ओर से उपेक्षा के बाद सबसे पहले ज्योतिरादित्य सिंधिया बीजेपी में शामिल हुए और अब जितिन प्रसाद ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया. वहीं कभी-कभी सचिन पायलट भी पार्टी के विरोध में बयान दे देते हैं.

मार्च 2020 में बीजेपी में हुए थे शामिल

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया साल 2020 के मार्च में कांग्रेस से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने के साथ ही मध्य प्रदेश कांग्रेस के 22 विधायकों ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था. विधायकों के इस्तीफे के बाद कमलनाथ की सरकार गिर गई थी.

मिल सकता है मंत्री पद

बीजेपी में शामिल होने के बाद पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा सांसद बनाया है. उम्मीद की जा रही है कि सिंधिया को मोदी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा.

कोरोना के बादल छंटते ही शुरू हुई रिक्रूटमेंट, महिला जवानों के लिए मांगे जा रहे हैं आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
CBI ने ED के दो अधिकारियों को दबोचा, क्या है दिलचस्प केस?
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद पाक से घुसपैठ के पारंपरिक रास्ते बंद, अंतरराष्ट्रीय सीमा पर नजर
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील...', जामिया में आपत्तिजनक नारे-प्रदर्शन, इमरान मसूद डिटेन
'फ्री कश्मीर, फ्री शरजील...', जामिया में आपत्तिजनक नारे-प्रदर्शन, इमरान मसूद डिटेन

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP
UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
'इमरान खान का फैसला था...', Ex वाइफ ने तलाक पर बयां किया दर्द, कहा- 'हमने नाइंसाफी की'
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget