एक्सप्लोरर

Stop Caste Violence: 'वंचित वर्गों की सुरक्षा खतरे में', साल के आखिरी दिन खरगे ने लगाया मोदी सरकार पर संविधान विरोधी होने का आरोप

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने BJP शासित राज्यों में वंचित वर्गों पर अत्याचारों का आरोप लगाते हुए गृहमंत्री अमित शाह पर संविधान-विरोधी मानसिकता फैलाने की बात कही.

BJP Vs Congress: कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया अकाउंट X पर एक पोस्ट शेयर करके हुए लिखा कि संसद में गृहमंत्री अमित शाह बाबासाहेब डॉ अंबेडकर जी का अपमान करते हैं और भाजपा शासित राज्यों में वही वंचित-विरोधी मानसिकता दोहराई जा रही है, जो संविधान के प्रति सम्मान की कमी को दर्शाती है. 

खरगे ने ये भी लिखा, भाजपा शासित राज्यों में दलित और आदिवासी समुदायों के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं. मध्यप्रदेश के देवास में एक दलित युवक की पुलिस कस्टडी में हत्या, ओडिशा के बालासोर में आदिवासी महिलाओं को पेड़ से बांधकर पीटा जाना और हरियाणा के भिवानी में दलित छात्रा की आत्महत्या जैसी घटनाएं इस बात का उदाहरण हैं. उन्होंने इन घटनाओं को बेहद गंभीर बताते हुए भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना की.

मोदी सरकार पर संविधान-विरोधी मानसिकता का आरोप

खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार के तहत संविधान-विरोधी मानसिकता प्रबल हो रही है. उन्होंने कहा कि दलित, आदिवासी, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्गों के खिलाफ हर घंटे एक अपराध हो रहा है. एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक 2014 के बाद से इन वर्गों के खिलाफ अपराध दोगुने हो गए हैं. इन अपराधों को लेकर सरकार की चुप्पी और उपेक्षा सवालों के घेरे में है.

140 करोड़ भारतीयों के अधिकारों के लिए कांग्रेस का मिशन

मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस पार्टी के संकल्प को फिर से दोहराया कि वह 140 करोड़ भारतीयों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करेगी और उनके हनन को रोकने के लिए हर संभव कदम उठाएगी. उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस बीजेपी और आरएसएस की संविधान-विरोधी मानसिकता का लगातार विरोध करेगी और उनके खिलाफ आवाज उठाती रहेगी. खरगे ने सरकार से अपील की कि वह वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करे और सुनिश्चित करे कि उनके खिलाफ किसी प्रकार का भेदभाव या अत्याचार न हो.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-नोएडा से मुंबई और बैंगलौर तक, नए साल के जश्न से पहले पढ़ ले ये एडवाइजरी, वरना होगी मुश्किल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
दिल्ली जू में खुशखबरी! महागौरी-महेश्वर ने 3 एशियाई शावकों को दिया जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
दिल्ली जू में खुशखबरी! 3 एशियाई शावकों का हुआ जन्म, डबल ब्रीडिंग की दुर्लभ घटना
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा
करूर की TVK रैली में भगदड़ मामले में कोर्ट ने विजय को दी बड़ी राहत, नौकरियों के विवाद पर जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग को गिराने का आदेश, LDA कोर्ट ने दी मंजूरी; 15 लोगों की हुई थी मौत
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget