एक्सप्लोरर

West Bengal: CBI कोर्ट ने पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ाई, एसएससी भर्ती घोटाले में हुई थी गिरफ्तारी

West Bengal News: ईडी ने 23 जुलाई को एसएससी भर्ती घोटाले की जांच के दौरान पार्थ चटर्जी को उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के साथ गिरफ्तार किया था.

West Bengal SSC Scam: सीबीआई की विशेष अदालत ने सोमवार (31 अक्टूबर) को पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है. राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री को एसएससी भ्रष्टाचार मामले में सोमवार को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया था. कोर्ट ने पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) समेत मामले में गिरफ्तार किए गए पूर्व अधिकारियों की भी न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.

इससे पहले केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग (डब्ल्यूबीएसएससी) में ग्रुप सी और ग्रुप डी भर्ती में धोखाधड़ी के आरोपों के संबंध में एक आरोप पत्र दायर किया था. जिसमें पूर्व शिक्षा मंत्री पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगाया था. सीबीआई ने चार्जशीट में चटर्जी के अलावा 15 लोगों को नामजद किया था. 

ईडी ने 100 करोड़ की नकदी की थी जब्त

पार्थ चटर्जी को उनकी करीबी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी के साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 23 जुलाई को एसएससी भर्ती घोटाले में मनी लान्ड्रिंग की जांच के दौरान गिरफ्तार किया था. केंद्रीय एजेंसी ने पहले मुखर्जी के फ्लैटों से आभूषण और संपत्ति के दस्तावेजों के साथ करोड़ों की नकदी जब्त की थी. ईडी ने पीएमएलए अदालत के समक्ष पेश आरोपपत्र में कहा था कि बरामदगी की कुल राशि 100 करोड़ रुपये से अधिक है. 

पार्थ चटर्जी पर लगे हैं ये आरोप

ईडी के आरोपों के अनुसार, पार्थ चटर्जी के शिक्षा मंत्री रहते हुए ये घोटाला हुआ था. पूर्व मंत्री राज्य प्रायोजित और सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए अवैध रूप से शिक्षकों को नियुक्त करने की आपराधिक साजिश में शामिल थे. सीबीआई ने 16 सितंबर को पार्थ चटर्जी की न्यायिक हिरासत प्राप्त की और उसके बाद वह न्यायिक हिरासत में रहे. 

बंगाल सरकार ने मंत्री पद से हटाया

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने पार्थ चटर्जी को उनकी गिरफ्तारी के बाद पार्टी से निष्कासित कर दिया था. उनको बंगाल सरकार के मंत्री पद से भी हटा दिया गया था. चटर्जी (Partha Chatterjee) ने अपनी गिरफ्तारी के समय ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार में संसदीय मामलों, उद्योग और वाणिज्य सहित कई विभागों का कार्यभार संभाला था. 

ये भी पढ़ें- 

राम रहीम के प्रवचन पर फिर मचा हंगामा, खट्टर बोले- लोग तो पैरोल पर बाहर आकर रैली ही नहीं बहुत कुछ करते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का पहला रिएक्शन, कहा- पद से ज्यादा देश जरूरी
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना
‘आप 2017 तक UP की सत्ता में थे, आपने क्यों नहीं...’, जौहर यूनिवर्सिटी मामले पर ओवैसी का अखिलेश यादव पर निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget