एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक पर चर्चा के लिए JPC की पहली बैठक कल, अफसर कमिटी को देंगे ये जानकारी

JPC Meeting: संसद की संयुक्त समिति की इस बैठक में कानून मंत्रालय और अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, ये सभी अफसर कमिटी के सदस्यों को विधेयक के बारे में विस्तार से बताएंगे.

JPC Meeting on Waqf Amendment Bill: वक्फ बोर्ड में संशोधन से जुड़े विधेयक पर विचार के लिए बनाई गई जॉइंट पार्लियामेंट्री कमिटी (JPC) की पहली बैठक गुरुवार यानी कल (22 अगस्त 2024) होगी. यह संसद की संयुक्त समिति की पहली बैठक होगी. एबीपी को इस पहली बैठक के एजेंडा की जानकारी मिली है.   

इस बैठक में अल्पसंख्यक मंत्रालय के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे. ये अधिकारी कमिटी के सदस्यों को बिल के जरिये लाए गए संसोधनों की जानकारी देंगे. इस मीटिंग के लिए कानून मंत्रालय के अधिकारियों को भी बुलाया गया है, जो मौजूदा कानून और नए कानून की जानकारी कमिटी के सदस्यों के सामने रखेंगे.

विरोध के बाद जेपीसी के पास भेजा था विधेयक

बता दें कि इस विधेयक पर लोकसभा में काफी हंगामा हुआ था. विपक्ष ने इसे जेपीसी के पास भेजने की मांग की थी. केंद्र सरकार ने इसे मानते हुए विधेयक को जेपीसी के पास भेज दिया था. इसके लिए गठित जेपीसी में लोकसभा से 21 और राज्यसभा से 10 सदस्य शामिल हैं. इस कमिटी संसद के अगले सत्र के पहले हफ्ते में विधेयक पर अपनी रिपोर्ट देगी. केंद्र सरकार का कहना है कि इस विधेयक को लाने का मकसद सेंट्रलाइज्ड पोर्टल के माध्यम से वक्फ संपत्तियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया में सुधार लाना है.

विधेयक में सुधार को लेकर आए हैं कई प्रस्ताव

केंद्र सरकार इस विधेयक को 8 अगस्त को लोकसभा में लेकर आई थी. इस पर विपक्षी दलों ने जमकर विरोध किया. इस विधेयक में कई सुधारों का प्रस्ताव है, जिसमें मुस्लिम महिलाओं और गैर-मुस्लिम प्रतिनिधियों के प्रतिनिधित्व के साथ राज्य वक्फ बोर्डों के साथ केंद्रीय वक्फ परिषद की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल है. विधेयक पर हंगामे को देखते हुए इसे जेपीसी के पास भेजने का फैसला किया गया था. मुस्लिम संगठन भी इस विधेयक के विरोध में उतर आए थे. उन्होंने कहा था कि वह इसे लागू नहीं होने देंगे. अगर यह लागू किया जाता है तो वह सड़कों पर उतरेंगे.

ये भी पढ़ें

Fake NCC कैंप में 13 लड़कियों के साथ यौन शोषण मामले में NCW ने उठाया सख्त कदम, पुलिस से 3 दिनों में मांगी रिपोर्ट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget