एक्सप्लोरर

JNU: 'मिलने आओ नहीं तो फेल कर दूंगा', जेएनयू के प्रोफेसर ने भेजा छात्रा को मैसेज, आरोपों पर स्टूडेंट यूनियन ने काटा बवाल

Allegation On JNU Professor: JNU में एक शिक्षक पर छात्रा के यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा है. इस पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा है कि जांच हो रही है. स्टूडेंट यूनियन ने कार्रवाई की मांग की है.

JNU Professor Allegations: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ ने सोमवार (29 अप्रैल) को आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय परिसर में एक शिक्षक द्वारा एक छात्रा का यौन उत्पीड़न किया गया. छात्र संघ ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने पीड़िता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण मजबूर होकर छात्रा ने परिसर छोड़ दिया.

छात्र संघ ने कहा कि पीड़िता की महिला साथियों ने भी उसी शिक्षक पर यौन और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है, लेकिन इसके बावजूद छात्राओं की एक अन्य शिकायत पर भी जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) ने कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने छात्रों की ओर से दायर शिकायतों की कार्यवाही में तेजी लाने और आरोपी शिक्षक के खिलाफ निलंबन सहित कार्रवाई की मांग की है.

प्रोफेसर पर हैं क्या आरोप?

जेएनयू छात्र संघ ने पीड़ित छात्रा के साथ एकजुटता प्रकट करते हुए एक बयान में कहा, ‘‘ जेएनयू छात्र संघ को सेंटर ऑफ चाइनीज एंड साउथ ईस्ट एशियन स्टडीज, स्कूल ऑफ लैंग्वेज, लिटरेचर एंड कल्चर स्टडीज के एक वरिष्ठ प्रोफेसर द्वारा उसी सेंटर की एक महिला छात्रा के खिलाफ यौन और मानसिक उत्पीड़न के मामले का पता चला है. आरोपी प्रोफेसर ने लगातार संदेशों और कॉल के माध्यम से पीड़िता को परेशान किया है, जिसमें अश्लील कविताएं, व्यक्तिगत मीटिंग के लिए अनुरोध आदि शामिल हैं. प्रोफेसर की बात मानने से इनकार करने पर, उसने छात्रा को पेपर में फेल करने की धमकी दी थी. ’’

मामले पर क्या बोला JNU प्रशासन?

JNU स्टूडेंट यूनियन की ओर से लगाए गए आरोपों पर विश्वविद्यालय के प्रशासन का भी जवाब आ गया है. जेएनयू की आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) की पीठासीन अधिकारी वंदना मिश्रा ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि मामले की जांच चल रही है और आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं. वंदना मिश्रा ने कहा, ‘‘ पूछताछ की विधिवत प्रक्रिया चल रही है. आईसीसी की ओर से आवश्यक कदम उठाए गए हैं.’’ मामले में आरोपी प्रोफेसर का अभी तक कोई जवाब नहीं मिला है.

ये भी पढ़ें:Lok Sabha Polls: PM मोदी ने जिसके लिए मांगा वोट, वह राक्षस हजारों से दुष्कर्म कर भागा विदेश- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भड़कीं प्रियंका गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
NEET पेपर लीक: सरकार बोली- सिस्टम फूलप्रूफ, जज ने कहा- UPSC से सीखिए
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी
सोनिया गांधी की किताब में कई राज! शादी से लेकर भारत आने तक की कहानी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
सर्जियो गोर के दौरे पर उमर अब्दुल्ला बोले, 'राजदूत से शिकायत करना गलत'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget