एक्सप्लोरर

Lok Sabha Polls: PM मोदी ने जिसके लिए मांगा वोट, वह राक्षस हजारों से दुष्कर्म कर भागा विदेश- कर्नाटक सेक्स स्कैंडल पर भड़कीं प्रियंका गांधी

Lok Sabha Elections 2024: पीएम नरेंद्र मोदी को घेरते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा- देश की करोड़ों महिलाएं जवाब मांग रही हैं. मंगलसूत्र पर बात करने के पहले आप देश की महिलाओं को जवाब दीजिए.

Lok Sabha Elections 2024: कर्नाटक में हुए कथित सेक्स स्कैंडल को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वांड्रा ने एक तीर से दो निशाने साधे हैं. सोमवार (29 अप्रैल, 2024) को उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजकल महिलाओं के मंगलसूत्र और गहनों की बातें करते हैं. कर्नाटक में पीएम मोदी ने जिसके लिए वोट मांगा, उन्होंने (पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना) हजारों महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया. मैं पूछना चाहती हूं कि हमारे प्रधानमंत्री और गृहमंत्री इस बारे में क्या कहते हैं? पीएम मोदी, देश की करोड़ों महिलाएं जवाब मांग रही हैं. मंगलसूत्र पर बात करने के पहले देश की महिलाओं को जवाब दीजिए.

प्रियंका गांधी वाड्रा के मुताबिक, "इतना भयावह काम करने वाले के लिए पीएम मोदी ने मंच से वोट मांगा. वह आखिरकार इस पर जवाब क्यों नहीं देते? उनके पास तो हर जानकारी होती है कि कौन कहां जा रहा है? वह मेरे बारे में भी बोलते रहते हैं कि मैं कहां जा रही हूं. एक राक्षस इतना बड़ा दुष्कर्म करके विदेश भाग गया पर इन्हें पता क्यों नहीं चला? पीएम मोदी आएं और मंच पर जवाब दें. वह किसी के मंगलसूत्र पर बात करने लायक नहीं हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि हर बार वे महिलाओं पर अत्याचार करने वाले के साथ खड़े दिखते हैं."

प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ दर्ज हो चुकी है FIR

कांग्रेस की युवा नेता की ओर से यह जुबानी हमला ऐसे वक्त पर बोला गया है, जब कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस से जुड़े सैकड़ो वीडियो मिले हैं और एक दिन पहले यानी कि रविवार (28 अप्रैल, 2024) को इस मामले में कर्नाटक के पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना और उनके बेटे प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न और पीछा करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई.

"वीडियो कॉल पर करते थे अश्लील बातें"- आरोप

रेवन्ना की घरेलू सहायिका की शिकायत के आधार पर जिले के होलेनरासीपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है. शिकायतकर्ता के अनुसार, वह रेवन्ना की पत्नी भवानी की रिश्तेदार हैं. पीड़िता ने आरोप लगाया कि काम शुरू करने के चार महीने बाद रेवन्ना उनका यौन उत्पीड़न करने लगे, जबकि प्रज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके ‘‘अश्लील बातें’’ करते थे.

लोकसभा चुनाव में NDA के उम्मीदवार हैं प्रज्वल रेवन्ना

एच.डी. रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री और जनता दल (सेक्युलर) प्रमुख एचडी देवेगौड़ा के बेटे हैं, जबकि प्रज्वल रेवन्ना हासन से मौजूदा सांसद हैं. 33 साल के प्रज्वल हासन लोकसभा क्षेत्र से इस आम चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवार हैं, जहां 26 अप्रैल को मतदान हुआ था.

यह भी पढ़ेंः खजुराहो में पर्चा खारिज, सूरत में वॉक ओवर, इंदौर में प्रत्याशी ने जॉइन की BJP, नतीजों से पहले NDA को 'केक वॉक' दे रहा I.N.D.I.A.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
IND vs SA: 13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला

वीडियोज

Paridhi Sharma की Untold Journey: Jodha Akbar Audition, Pankaj Tripathi Moment और Mumbai Struggle की Real Story
3I ATLAS घूमा और खिंच गई फोटो; नई तस्वीर अचंभित करने वाली! | ABPLIVE
Dhurandhar Lyari Real Story Explained: कहानी रहमान डकैत की ल्यारी की, जहां जन्मा असली रहमान डकैत!
BJP Chief New Update: यूपी बीजेपी चीफ का नाम तय, जानिए कौन होगा नया चेहरा? |ABPLIVE
Who is Real Rehman Dakait: कौन था रहमान डकैत... जानिए इस गैंगस्टर की असली कहानी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो अमेरिका ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 फाइटर जेट्स भी दिखे
भारत के पड़ोस में छिड़ेगी जंग? चीन के साथ आया रूस तो US ने उतारा B-52 बॉम्बर; F-35 भी दिखे
SIR की समय सीमा बढ़ने पर अखिलेश यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी जायज मांग की...'
'ये हमारी जायज मांग की जीत', SIR प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ने पर बोले अखिलेश यादव
आसिम मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, 14 साल की सजा का ऐलान; इमरान के करीबी थी फैज
मुनीर के CDF बनते ही एक्शन! ISI के पूर्व चीफ का कोर्ट मार्शल, इमरान के करीबी थी फैज
IND vs SA: 13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
13 गेंदों का ओवर..., अर्शदीप सिंह के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड; देखकर गंभीर भी हुए आग-बबूला
Rajinikanth Birthday: किस धर्म को फॉलो करते हैं रजनीकांत? जाति और असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
किस धर्म को फॉलो करते हैं रजनीकांत? जाति और असली नाम भी नहीं जानते होंगे आप
Indigo Flight Cancellation: इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
इंडिगो का बड़ा ऐलान! जिनकी फ्लाइट रद्द हुई, उन्हें मिलेगा 10,000 रुपये का मुआवजा
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को कितनी मिलती है सैलरी, यह 8 वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी?
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर को कितनी मिलती है सैलरी, यह 8 वें वेतन आयोग से कितनी बढ़ेगी?
UPI धोखाधड़ी से बचने का आसान तरीके, इन बातों का रखें ध्यान
UPI धोखाधड़ी से बचने का आसान तरीके, इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget