एक्सप्लोरर

JNU Guidelines: जेएनयू प्रशासन ने लागू की नई गाइडलाइन्स, छात्रों ने बताया तुगलकी फरमान

JNU New Guidelines: दिल्ली के जेएनयू प्रशासन ने कैंपस के लिए नए दिशानिर्देश लागू की है जिसको लेकर छात्र-छात्राएं विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और इन्हें मानने से इनकार कर दिया है.

JNU Student Protest: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के प्रशासन ने छात्रों के लिए नई गाइडलाइन लागू की है, जिसको लेकर अब विरोध शुरू हो गया है. नए दिशा निर्देशों के तहत अगर कोई छात्र कैंपस के अंदर प्रदर्शन करता है तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा. इतना ही नहीं प्रदर्शन के दौरान अगर कोई झड़प होती है या फिर किसी लेक्चरर या प्रोफेसर के साथ बहसबाजी की जाती है तो छात्रों को निष्कासित तक किया जा सकता है.

यही वजह है कि छात्र इन नई गाइडलाइन का विरोध कर रहे हैं और इस नए दिशा निर्देश को तुगलकी फरमान बता रहे हैं. एबीवीपी संगठन से जुड़े छात्रों का कहना है कि वो इन दिशा निर्देशों का पूरी तरीके से विरोध करते हैं क्योंकि ये दिशानिर्देश डेमोक्रेसी के खिलाफ है. हमारा विश्वविद्यालय डिबेट के लिए जाना जाता है. अगर उसी को बंद कर दिया जाएगा तो फिर छात्र-छात्राएं डेमोक्रेटिक तरीके से अपनी बात या अपनी शिकायतें कैसे रखेंगे.

छात्रों ने गिनाई समस्याएं

छात्रों ने कहा कि यहां पर हॉस्टल में कई तरीके की समस्याएं हैं जैसे कमरे काफी पुराने हो चुके हैं, जिसकी वजह से उनका प्लास्टर गिर रहा है. मैस के अंदर जो खाना होता है उसकी क्वालिटी भी बेकार है. अगर हम इन सबकी शिकायत करते हैं तो उस पर कोई सुनवाई नहीं होती है. हमारे पास प्रदर्शन का ही एक रास्ता बचता है. अब उस पर भी रोक लगाई जा रही है, तो फिर हमारी सुनवाई कैसे होगी.

छात्रों ने आगे कहा कि इस यूनिवर्सिटी में दूरदराज गांव से बच्चे पढ़ने आते हैं, जो साधारण परिवार से होते हैं. उन पर 20,000 रुपये का फाइन लगाने की बात कही गई है, जो पूरी तरीके से बेमानी है. अगर कोई कार्रवाई करनी भी होती है तो उसके पहले एक कमेटी का गठन किया जाता है. कमेटी से जांच करवाई जाती है तब जाकर कोई सख्त एक्शन लिया जाता है, लेकिन ये जो नई दिशा निर्देश बनाई गई है इसमें ऐसा कुछ नहीं है.

‘दो महीने पहले ही बन गई थी गाइडलाइन्स’

छात्रों ने कहा, ‘हमें ये भी जानकारी मिली है दिशानिर्देशों को जनवरी में ही तैयार कर लिया गया था लेकिन अब उन्हें वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. हम तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक ये दिशानिर्देश वापस नहीं ले लिए जाते हैं. यही देखना है कि हम इसका विरोध कैसे करते हैं क्योंकि हमें कानून का पालन करते हुए अपना विरोध व्यक्त करना है. इस तरीके के तुगलकी फरमान का कोई औचित्य नहीं.

जेएनयू कैंपस में ही पढ़ने वाले साधारण छात्रों का भी कहना है कि इस तरह की गाइडलाइंस तर्क हीन हैं और तुगलकी फरमान से कम नहीं है. डेमोक्रेटिक तरीके में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन मान्य होता है लेकिन प्रशासन ने इस पर ही रोक लगा दी हैं और काफी भारी जुर्माना लगाने की बात कही है. हम इसके विरोध में हैं.

गाइडलाइन्स पर लेफ्ट संगठन

इस विषय पर जब लेफ्ट संगठनों से बात की तो उन्होंने कहा कि गुरुवार रात को ऑल स्टूडेंट मीटिंग बुलाई गई है, जिसमें इस पर चर्चा की जाएगी जो भी नतीजा निकलता है उसके बाद हम मीडिया में अपना पक्ष रखेंगे. साथ ही साथ उन्होंने ये भी कहा कि ये जो गाइडलाइंस हैं, ये गलत है और हम इसके समर्थन में नहीं है. वहीं, जेएनयू प्रशासन ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें: JNU News: जेएनयू में हिंसा करने और धरना देने पर लगेगा 50 हजार रुपए का जुर्माना, एडमिशन भी हो सकता है रद्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार
‘प्रियांक खरगे पहले इतिहास पढ़ें’, RSS प्रमुख के लिखे पत्र को लेकर VHP अध्यक्ष ने किया पलटवार
‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले कांग्रेस सांसद शशि थरूर
‘अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी...’, श्रीनगर में LG मनोज सिन्हा से मुलाकात के बाद बोले शशि थरूर
‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
‘मूर्खों की जमात...’, कोलकाता में सड़क का नाम बदलने पर गरमाई सियासत, CM शुभेंदु के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना
फादर्स डे पर पिता को लगा दोहरा आघात, मां ने दो मासूम बेटों को दिया जहर, तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना

वीडियोज

Sansani | Crime News:कौन है रजनी की जिंदगी के खूंखार विलेन? | Parking Controversy
Bollywood News: यश की नई फिल्म 'टॉक्सिक' का धमाका, फादर्स डे पर हुआ आधिकारिक ऐलान (21.06.26)
BMW iX1 Range Test | The best entry level luxury ev? | Auto Live #bmw #bmwix1 #ev
Sansani | Bharat Tiwari Encounter Case | Bhojpur: एनकाउंटर या Murder?
Tej Pratap Yadav murder conspiracy Abp Report: तेज प्रताप यादव की हत्या की साजिश?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मेलोनी के बाद अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के PM, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
अब ट्रंप के निशाने पर इस देश के पीएम, कर दी चौंकाने वाली भविष्यवाणी, बोले - 'वो बुरी तरह...'
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
बेगूसराय गैंगरेप मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य आरोपी नीतीश कुमार समेत 2 गिरफ्तार
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
वर्ल्ड रिकॉर्ड! ऐसा करने वाली पहली क्रिकेटर बनीं हरमनप्रीत कौर, कोई पुरुष क्रिकेटर भी नहीं छू पाया ये आंकड़ा
Sunday Box Office: 'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'कॉकटेल 2' के आगे सब पड़े फीके, 'पेद्दी' से ज्यादा कमाई कर रही सामंथा की फिल्म, जानें संडे कलेक्शन
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
'मेरी जिंदगी में दो अहम 'भारतीय-पाकिस्तानी' लोग हैं...', आसिम मुनीर का जिक्र कर क्या बोले जेडी वेंस
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
CM योगी के इस काम की शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने की तारीफ, कहा- यह निर्णय सराहनीय
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
फिटनेस बनी काल! जिम करते हुए SOG अधिकारी को अचानक आ गई मौत- वीडियो देख कांप उठे यूजर्स
Pearl Millet farming: बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
बाजरे की खेती के लिए कितनी होती चाहिए बीज की मात्रा, क्या है 1 हेक्टेयर का हिसाब-किताब?
Embed widget