एक्सप्लोरर

जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सीआरपीएफ की गाड़ी पर हुए आतंकी हमले में एक जवान शहीद

श्रीनगर: आतंकवादियों ने श्रीनगर में सुरक्षा बलों को लेकर जा रही एक गाड़ी को निशाना बना कर हमला किया, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई. इस हमले में पांच जवानों के अलावा 10 साल की एक लड़की सहित दो नागरिक भी घायल हो गए.

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों ने पांथा चौक इलाके के सेमपोरा में एक गाड़ी पर हमला किया. गाड़ी में सीआरपीएफ के जवान सवार थे. उन्होंने बताया कि हमले में सीआरपीएफ के छह जवान घायल हो गए, जिनमें से एक जवान हेड कांस्टेबल बासप्पा की चोट के चलते मौत हो गई. दो अन्य जवानों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि आतंकवादी मौके पर मची अफरा तफरी का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहे. उन्होंने बताया कि गाड़ी का ड्राइवर और 10 साल की एक लड़की भी हमले में घायल हो गई. सीआरपीएफ के जवान आगामी लोकसभा उपचुनाव के सिलसिले में ड्यूटी के लिए श्रीनगर जा रहे थे.

गौरतलब है कि पिछले तीन दिन में सुरक्षा बलों पर यह तीसरा आतंकवादी हमला है. आतंकवादियों ने रविवार शाम पुराने श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में पुलिस दल पर एक हथगोला फेंका था जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो ग अन्य सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले प्रकाश राज- 'इतना बड़ा जोक...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जस्टिस ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
CJP के 11 नेता हुए रिहा, अभिजीत दीपके बोले- 'आजाद होते ही उन्होंने...'
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget