एक्सप्लोरर

J&K सरकार की राजनेताओं से अपील- श्रीनगर का दौरा न करें, इससे आम लोगों को होगी असुविधा

जम्मू-कश्मीर की सरकार ने कहा कि वो आग्रह करती है कि राजनेता सहयोग करें और श्रीनगर न आएं क्योंकि इससे यहां के आम लोगों को असुविधा होगी.

नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य विपक्षी दलों के नेता शनिवार को कश्मीर का दौरा करेंगे और वहां अनुच्छेद 370 के प्रमुख प्रावधानों को हटाए जाने के बाद वहां की स्थिति का जायजा लेंगे. इस बीच जम्मू-कश्मीर सरकार ने नेताओं से अपील की है कि वो फिलहाल श्रीनगर का दौरा न करें. जम्मू-कश्मीर सरकार ने कहा कि ऐसे समय में जब सरकार सीमा पार से आने वाले आतंकवाद और आतंकियों के खतरे का सामना कर रही है, शरारती तत्वों, अलगाववादियों और बदमाशों का हौसला तोड़कर सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश कर रही है, वरिष्ठ राजनेताओं को इस सामान्य स्थिति के होने में बाधा नहीं डालनी चाहिए.

जम्मू-कश्मीर की सरकार आग्रह करती है कि राजनेता सहयोग करें और श्रीनगर न आएं क्योंकि इससे यहां के आम लोगों को असुविधा होगी. इसके अलावा वो उन प्रतिबंधों का भी उल्लंघन करेंगे जो कि कुछ इलाकों में अभी भी जारी हैं. वरिष्ठ नेताओं को ये समझना चाहिए को शांति व्यवस्था बनाए रखने और नुकसान को रोकने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी.

दरअसल सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और आनंद शर्मा, भाकपा महासचिव डी राजा, राष्ट्रीय जनता दल के मनोज झा सहित कई अन्य नेता कई श्रीनगर जाने वाले हैं. गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राहुल गांधी को कश्मीर आने का न्योता दिया था जिसके बाद राहुल गांधी कल श्रीनगर जाने वाले हैं.

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 पर सरकार के फैसले के बाद गुलाम नबी आजाद पहले भी दो बार कश्मीर जाने की कोशिश कर चुके हैं. लेकिन उन्हें जम्मू एयरपोर्ट पर रोक दिया गया था और वापस दिल्ली भेज दिया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
बापू का रास्ता आज भी प्रासंगिक, अस्पताल से राजघाट पहुंचे वांगचुक
Xप्लेन: EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?
EJP और RHA कितनी बड़ी तोप, CJP जैसा कमाल क्यों नहीं कर पाएंगे?

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Embed widget