एक्सप्लोरर

जम्मू-कश्मीर के नए उपमुख्यमंत्री का विवादित बयान, कहा- कठुआ रेप की घटना 'छोटी'

कवींद्र गुप्ता ने कहा, ''कठुआ मामला एक छोटा सा मामला है. इसको इतना तूल नहीं देना चाहिए.’’

जम्मू: जम्मू कश्मीर के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के कुछ ही घंटे बाद कवींद्र गुप्ता ने आज ऐसा बयान दे दिया जिसने विवाद पैदा कर दिया. उन्होंने कहा कि कठुआ में आठ साल की लड़की से रेप और उसकी हत्या छोटी घटना है जिसे बहुत ज्यादा तूल नहीं देना चाहिए. इस बयान की विपक्षी दलों ने तत्काल आलोचना की जिसके बाद गुप्ता ने सफाई दी.

गांधीनगर विधानसभा सीट से विधायक आरएसएस के पुराने स्वयंसेवक 59 साल के गुप्ता ने यह पूछा था कि महबूबा मुफ्ती सरकार में यह फेरबदल क्या कठुआ कांड का नतीजा है? बीजेपी के कुछ नेताओं ने पिछले महीने कठुआ कांड के आरोपियों के समर्थन में एक रैली में हिस्सा लिया था. गुप्ता ने कहा, ‘‘कठुआ मामला एक छोटा सा मामला है. इसको इतना तूल नहीं देना चाहिए.’’

जब उनसे कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मामला अदालत में है, उसे तय करने दीजिए.’’नेशनल कांफ्रेंस के जम्मू प्रांत के अध्यक्ष और विधायक देवींद्र सिंह राणा ने यह कहते हुए गुप्ता के बयान की निंदा की कि इससे इस भीषण अपराध के प्रति असंवेदनशीलता जाहिर होती है. यह अपराध मानवता पर दाग है और इससे राज्य की बदनामी हुई है.

कांग्रेस नेता सलमान निजामी ने ट्वीट किया, ‘‘बलात्कारी समर्थक विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किये जाने के बाद ये बेशर्म/हृदयहीन बीजेपी नेता-उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता कहते हैं कि कठुआ में आठ साल की लड़की से बलात्कार और उसकी हत्या छोटा मुद्दा है, इसे ज्यादा तूल नहीं दिया जाना चाहिए...और उनके समर्थक हंसते हैं. शर्मनाक, बीजेपी के लिए शर्मनाक.’’

अपने बयान की निंदा होने के बाद गुप्ता ने स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि उनका मतलब था कि कठुआ कांड अदालत के समक्ष विचाराधीन है. उन्होंने कहा, ‘‘लगातार इस मुद्दे पर चर्चा करना सही नहीं है. इस मामले को भाव देना अच्छी बात नहीं है. मैंने कहा कि इस तरह के ढेर सारे मुद्दे हैं.’’

जम्मू के तीन बार मेयर रहे कवींद्र गुप्ता ने 2014 में पहली बार गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी. उन्हें 2015 में जम्मू कश्मीर विधानसभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया.

बतौर विधानसभा अध्यक्ष गुप्ता ने यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया था कि सुंजवान सैन्य कैंप के समीप बसे रोहिंग्या ही इस साल फरवरी में हुए आतंकवादी हमले में शामिल थे. बाद में उन्होंने कहा था कि उनके शब्द कार्यवाही से निकाल दिए जाएं. कवींद्र गुप्ता, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सतपाल शर्मा और छह अन्य को आज राज्य की पीडीपी-बीजेपी सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
‘देश के भविष्य को…’, सचिवों के साथ PM मोदी की हाई लेवल मीटिंग, दिए ये मूल मंत्र
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच जानें कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर
तेलंगाना में VHP का सामाजिक समरसता अभियान, कंधे पर बैठकर दलित पहुंचे कमलापुर मंदिर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget