एक्सप्लोरर

J&K : शोपियां में सेना अधिकारी का शव मिला, आतंकियों ने अपहरण के बाद हत्या की

श्रीनगर: शोपियां में भारतीय सेना के एक अधिकारी का शव मिला है. उनके शरीर पर गोलियों के निशान मिले हैं. पुलिस ने शव की शिनाख्त सेना के अधिकारी उमर फैयाज के रूप में की है. बताया जा रहा है कि वे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर थे. फैयाज कुलगाम के रहने वाले थे. उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक स्थान ले जाया गया है.

                                                                                    लेफ्टिनेंट उमर फैयाज 

UMAR

परिजनों ने अपहरण की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी

सूत्रों का कहना है कि उमर फैयाज का आतंकियों ने अपहरण कर लिया था. इसके बाद उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. उनके परिजनों ने अपहरण की जानकारी पुलिस को नहीं दी थी. शव मिलने के बाद ही मामले का खुलासा हुआ है. माना जा रहा है कि आतंकियों के डर से पुलिस को सूचना नहीं दी गई.

इसी इलाके में सेना ने सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन किया था

गौरतलब है कि इसी इलाके में सेना ने सबसे बड़ा सर्च ऑपरेशन किया था. ऐसे में सेना ने ऐहतियात के तौर पर अधिकारियों और सैनिकों को अकेले संवेदनशील इलाके में नहीं जाने की सलाह दी थी. सेना ने बयान दिया है कि वे परिवार के साथ हैं.

किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए गए थे

सूत्रों के मुताबिक बुधवार रात वे अपने किसी रिश्तेदार की शादी में शरीक होने के लिए गए थे. बताया जा रहा है कि वहीं से उनका कथित अपहरण हो गया था. इसके बाद सुबह एक शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली. जब उसकी पहचान हुई तो सब चकित रह गए. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है

पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से पूछताछ शुरू कर दी है. इसके साथ ही सेना से भी संपर्क किया गया है. पुलिस का कहना है कि शादी में आए मेहमानों से भी पूछताछ हो सकती है और शादी की वीडियो व तस्वीरें भी खंगाली जाएंगी. सेना के अधिकारी का अपहरण क्यों किया गया यह भी मालूम किया जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
लद्दाख के लेह और कारगिल में 21 नवंबर को होंगे निकाय चुनाव, आचार संहिता लागू
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
EC ने दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में फाइनल वोटर लिस्ट की तारीख बढ़ाई, SIR विवाद के बीच बड़ा फैसला
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
लद्दाख में महिलाओं ने रोका प्रदर्शन, प्रशासन ने मानी मांगें, आदेश जारी करने के लिए मांगा वक्त
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी
अरनब तूफान से आंध्र प्रदेश में कितना नुकसान, CM चंद्रबाबू नायडू ने दी जानकारी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget