एक्सप्लोरर

Waseem Rizvi Bail: हेट स्पीच मामले में जितेंद्र त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को SC से मिली जमानत, कोर्ट ने सामने रखी ये शर्त

Waseem Rizvi News: हरिद्वार धर्म संसद में कथित भड़काऊ भाषण देने के मामले में आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है.

Waseem Rizvi Gets Bail: हेट स्पीच मामले में आरोपी जितेंद्र नारायण त्यागी (Jitendra Tyagi) उर्फ वसीम रिज़वी को सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने जमानत दे दी है. कोर्ट ने साथ ही मीडिया में मामले को लेकर बयान न देने की शर्त रखी. इससे पहले कोर्ट ने त्यागी को स्वास्थ्य आधार पर 3 महीने की अंतरिम जमानत दी थी. यह अवधि पूरी होने के बाद 29 अगस्त को उन्हें सरेंडर कर वापस जेल जाने को कहा था. 

ये मामला पिछले साल दिसंबर में हरिद्वार में हुए आयोजित धर्म संसद में अभद्र भाषा से जुड़ा है. 29 अगस्त को न्यायमूर्ति अजय रस्तोगी और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्न की पीठ ने अंतरिम जमानत की अवधि बढ़ाने से इनकार करते हुए त्यागी को पांच सितंबर से पहले आत्मसमर्पण करने को कहा था. इसके बाद उन्होंने 2 सितंबर हरिद्वार की एक अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था. हरिद्वार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने उन्हें फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. आत्मसमर्पण करने के बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में जमानत के लिए अर्जी दी थी. 

लड़ाई में अकेले होने की कही थी बात

जितेंद्र नारायण त्यागी ने कहा था कि सनातन धर्म स्वीकार करने के बाद वह लड़ाई में अकेले हो गए हैं, लेकिन उन्हें घर वापसी (सनातन धर्म अपनाने) का कोई मलाल नहीं है. त्यागी ने साथ ही उन्हें जान मारने की साजिश की बात भी कही थी. उन्होंने कहा था कि पहले भी ज्वालापुर के लोगों ने मुझे जेल में मारने की साजिश रची थी, लेकिन जेल प्रशासन की सख्ती के कारण वे साजिश को अंजाम नहीं दे सके. 

यूपी शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख रहे हैं

जितेंद्र नारायण त्यागी उर्फ वसीम रिज़वी (Waseem Rizvi) हिंदुत्व स्वीकार करने से पहले यूपी शिया वक्फ बोर्ड के प्रमुख थे. त्यागी को 13 जनवरी को भारतीय दंड संहिता की धारा-153 ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 298 (किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्द बोलना) के तहत दर्ज एक मामले में 13 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. 

ये भी पढ़ें-

Gyanvapi Case: हिंदू पक्ष में आया फैसला, मुस्लिम पक्ष जाएगा HC, केशव मौर्य बोले- करवट लेती मथुरा, काशी | बड़ी बातें

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मौत मामले में होगी CBI जांच, गृह मंत्रालय ने की सिफारिश

करीब 2 दशक से सुप्रीम कोर्ट के गलियारों का एक जाना-पहचाना चेहरा. पत्रकारिता में बिताया समय उससे भी अधिक. कानूनी ख़बरों की जटिलता को सरलता में बदलने का कौशल. खाली समय में सिनेमा, संगीत और इतिहास में रुचि.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajeev Ranjan On Indus Water Treaty: पाकिस्तान की सांसें अटकीं, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
पाकिस्तान की अटकीं सांसें, ममता पर बरसे जदयू नेता, अमेरिका-ईरान तनाव पर भी दी बड़ी चेतावनी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
TMC ने विमान खरीद खुद ही को किराए पर दिया! लग्जरी जेट-हेलिकॉप्टर में घिरीं ममता की पार्टी
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
11 जुलाई को चन्नी गुट की बघेल के साथ मीटिंग, राणा गुरजीत के आवास पर करेंगे दोनों नेता मुलाकात
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget