एक्सप्लोरर

जिन्ना भारतीयों के आदर्श नहीं, इसे लेकर विवाद खत्म हो- बीजेपी

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की एक तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी ने कहा कि जिन्ना हिन्दू, मुसलमानों समेत किसी भारतीय का आदर्श नहीं हो सकते हैं.

नई दिल्ली: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में मोहम्मद अली जिन्ना की एक तस्वीर को लेकर चल रहे विवाद के बीच बीजेपी ने कहा कि जिन्ना हिन्दू, मुसलमानों समेत किसी भारतीय का आदर्श नहीं हो सकते हैं. बीजेपी ने कहा कि इस बारे में चल रहा विवाद खत्म हो जाना चाहिए. बीजेपी के वरिष्ठ प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘देश के बंटवारे के लिए जिन्ना जिम्मेदार हैं, बंटवारे के बाद हजारों की संख्या में लोग मारे गए, इसके लिए भी जिन्ना जिम्मेदार हैं. जिन्ना देश में हिन्दू, मुसलमान सहित किसी भी भारतीय के आदर्श नहीं हो सकते हैं. कोई जिन्ना को पसंद नहीं करता है.’’ एएमयू में जिन्ना की तस्वीर के पर उन्होंने कहा कि क्या यूरोप में हिटलर की तस्वीर लगाई जा सकती है? उन्होंने कहा कि भारत के बंटवारे के बाद कई चीजे बंटी और ऐसे में अगर एएमयू में जिन्ना की तस्वीर थी, तब उसे पाकिस्तानी उच्चायोग को सौंप दिया जाना चाहिए था. हुसैन ने कहा कि बीजेपी चाहती है कि एएमयू में बच्चे पढ़े, परीक्षा दें और तरक्की करें. उन्होंने कहा कि बच्चों के आदर्श मौलाना अबुल कलाम आजाद, ए पी जे अब्दुल कलाम, बिस्मिल्ला खां, अशफाकुल्ला खां हैं, जिन्ना भारतीयों के आदर्श नहीं हो सकते हैं. केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि एएमयू के प्रशासन और छात्रों को बेवजह का विवाद खत्म करना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान के संस्थापक न तो भारत के आदर्श हैं और न ही भारतीय मुसलमानों के आदर्श हैं. नकवी ने कहा, "इस बात को यहीं खत्म करना चाहिए और विश्वविद्यालय की गरिमा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ना चाहिए."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
आशुतोष-सौरव की कस्टडी बढ़ने पर गुस्से में ममता बनर्जी, CJP बोली- 'मैम आपके...'
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
मणिपुर हिंसाः CM खेमचंद ने की 3 नागरिकों की हत्या की निंदा, कड़ी सुरक्षा के निर्देश
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
छुट्टी वाले दिन भी बैठेगी 'सुप्रीम कोर्ट', इन दो 'हाई प्रोफाइल' मामलों में होगी सुनवाई
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज
शेयर हेरफेर मामला: ED ने मुंबई समेत 29 जगह दी दबिश, 200 करोड़ फ्रीज

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget