एक्सप्लोरर

झारखंड के पहले CM बाबूलाल मरांडी के बीजेपी में जाने की अटकलें तेज

बाबूलाल मरांडी की पार्टी झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने हालिया विधानसभा चुनाव में तीन सीट पर जीत दर्ज की. उन्होंने चुनाव बाद जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन की सरकार को बिना शर्त समर्थन देने का एलान किया. अब बाबूलाल मरांडी की बीजेपी में वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की करारी हार हुई. मुख्यमंत्री से लेकर अन्य दिग्गज नेताओं को जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन के हाथों हार का सामना करना पड़ा. इसी के मद्देनजर अब बीजेपी राज्य के पहले मुख्यमंत्री रहे बाबूलाल मरांडी की घर वापसी यानी पार्टी में वापसी कराने की मूड में है.

सूत्रों का कहना है कि झारखंड विकास मोर्चा (झाविमो) के प्रमुख बाबूलाल मरांडी लगातार बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के संपर्क में हैं. मरांडी फिलहाल रांची में नहीं हैं, लेकिन उनके निर्णयों के साथ चलने के लिए झाविमो के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों के बीच रायशुमारी चल रही है.

सूत्रों का कहना है कि पार्टी के कार्यालय सचिव विनोद शर्मा के पास कई नेताओं ने अपना लिखित पक्ष दिया है. नेताओं ने लिख कर दिया है कि वह (बाबूलाल मरांडी) जो भी निर्णय लेंगे, उसके साथ हैं. कुछ नेताओं ने हालांकि असहमति भी जताई है.

झाविमो के वरिष्ठ नेता और महासचिव जितेंद्र वर्मा ने स्वीकार किया है कि पार्टी के नेताओं से मरांडी के निर्णयों के साथ चलने को लेकर रायशुमारी की जा रही है, और इसके के लिए लिखित में विचार मांगा गया है, परंतु अभी बीजेपी में विलय को लेकर तय नहीं हुआ है. उन्होंने हालांकि इससे स्पष्ट इंकार भी नहीं किया है.

बता दें कि कि पांच जनवरी को पार्टी के प्रमुख मरांडी ने झाविमो (जेवीएम) कार्यसमिति भंग कर दी थी. सूत्र का कहना है कि मरांडी फिलहाल रांची में नहीं हैं. वह 16 जनवरी को रांची लौटेंगे. इसके बाद बीजेपी में जाने की तिथि तय होगी. झाविमो के विधायक प्रदीप यादव और बंधु टिर्की को लेकर हालांकि असमंजस की स्थिति बनी हुई है. झारखंड में झाविमो के तीन विधायक हैं.

विधायक बंधु टिर्की ने बताया कि पार्टी का बीजेपी में विलय होगा या नहीं होगा यह तो पार्टी अध्यक्ष ही बता पाएंगे. उन्होंने हालांकि यह भी कहा कि अध्यक्ष को जो भी निर्णय लेना है, उसे लेना चाहिए. उन्होंने हालांकि इशारों ही इशारों में यह भी कहा कि पानी और आग साथ नहीं रह सकते. ऐसे में स्पष्ट है कि टिर्की बीजेपी के साथ नहीं जाना चाहते. सूत्रों का दावा है कि टिर्की कांग्रेस के संपर्क में हैं.

झारखंड में अब कोई भूखा नहीं मरेगा और हम द्वेष की राजनीति नहीं करेंगे- हेमंत सोरेन

सूत्रों का यह भी कहना है कि मरांडी अपने दूसरे विधायक प्रदीप यादव को लेकर बीजेपी में जाना चाहते हैं. इस संबंध में जब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं पर वह क्या जवाब देंगे. 'मरांडी की चुनौती' के संबंध में पूछे जाने पर सोरेन कहते हैं कि यह तो पांच वर्ष बाद देखा जाएगा.

2000 में बिहार से अलग होकर बने झारखंड के पहले मुख्यमंत्री मरांडी थे. उन्होंने 2003 में इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह अर्जुन मुंडा ने मुख्यमंत्री पद संभाला. मरांडी ने 2006 में अपनी अलग पार्टी बनाई और तब से वह राज्य में जनाधार बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

मरांडी की पहचान एक आदिवासी नेता की रही है. बीजेपी ऐसे आदिवासी चेहरे की तलाश में है, जिसकी पकड़ संथाल में अच्छी हो और हालिया विधानसभा में आदिवासी चेहरा बन सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
ट्रेन में तेज आवाज में फोन पर बात की तो लगेगा 1000 रु. जुर्माना, रेलवे की चेतावनी
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
कांग्रेस का असदुद्दीन ओवैसी पर बड़ा आरोप, कहा- ‘वे भारत के अंदर...’
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया
विजय की TVK को डोनेशन में मिले 13.3 करोड़, चंदे का 99% हिस्सा दो मंत्रियों ने दिया

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
यूपी चुनाव 2027: प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, सपा से सीटों पर जल्द होगी बात?
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
दिल्ली: यमुना कब तक हो जाएगी साफ? मंत्री प्रवेश वर्मा ने बता दी डेडलाइन
Embed widget