एक्सप्लोरर

झारखंड: प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर साधा निशाना, लोगों से कहा- ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने

प्रियंका गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित किया. 20 दिसंबर को आखिरी चरण के तहत झारखंड में वोटिंग होगी. उन्होंने कहा कि ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात को सुने.

पाकुड़: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में अपनी पहली रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मतदाताओं से अपील की कि वे ऐसी सरकार चुनें जो छात्रों की बात सुने. उन्होंने विश्वविद्यालय परिसरों में पुलिस की कार्रवाई को लेकर बीजेपी पर हमला किया.

प्रियंका गांधी ने असम में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के नाकाम होने का दावा करते हुए कहा कि सरकार अब संशोधित नागरिकता कानून लाई है, जिसे लेकर छात्रों में आक्रोश है. कांग्रेस नेता ने पाकुड़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "देशभर में छात्र सड़कों पर उतर आए हैं और पुलिस की लाठियां खा रहे हैं." उन्होंने कहा कि कांग्रेस मतदाताओं से अपील करती है कि वह ऐसी सरकार चुने जो छात्रों की बात सुने, किसानों का कर्ज माफ करे, महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराए और आपकी (आदिवासियों की) संस्कृति और परंपरा की रक्षा करे.

ममता ने शाह पर साधा निशाना, आपने 'सबका साथ, सबका विकास' नहीं बल्कि 'सबके साथ सर्वनाश' किया

कांग्रेस महासचिव ने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार एक 'भूमि बैंक' बनाकर उसे अमीरों को दे रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा आदिवासियों की संस्कृति और परंपरा की रक्षा करती है. उन्होंने कहा, ''ये चुनाव आपकी मिट्टी और मां का चुनाव है, झारखंड के अस्तितव का चुनाव है. जंगल के हजारों रंग होते हैं लेकिन बीजेपी को ये रंग दिखाई नहीं देते हैं.'' झारखंड विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के लिये 20 दिसंबर को मतदान होना है. नतीजे 23 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
हॉस्पिटल में भर्ती जेपी नड्डा की कैसी है तबियत? एम्स ने जारी किया बयान
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
सिंधु जल समझौता: CM उमर अब्दुल्ला की दो टूक, 'हमारा खून...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget