एक्सप्लोरर

आख़िर क्यों बोल रहे है झारखंड और हरियाणा के नेता 'काश! एक शरद पवार उनके राज्य मे भी होते'

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर शरद पवार ने कहा कि कांग्रेस को राज्य के नेतृत्व में बदलाव करना चाहिए नहीं तो उनकी पार्टी कांग्रेस के साथ गठबंधन में नहीं चल सकती है. अब हरियाणा और झारखंड में भी कई नेता कह रहे हैं कि काश हमारे राज्य में भी एक शरद पवार ने जन्म लिया होता.

नई दिल्ली:  हरियाणा और झारखंड के नेता दबी आवाज़ मे बोल रहे हैं कि काश शरद पवार का जन्म उनके राज्य मे हुआ होता. दरअसल लोकसभा चुनाव के तुरंत बाद महाराष्ट्र , हरियाणा और झारखंड मे विधानसभा चुनाव होना है लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफ़े बाद महाराष्ट्र के अलावा अन्य राज्यों में किसी प्रकार के बदलाव नहीं किए गए हैं.

एनसीपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक एक साथ चुनाव लड़ती है. ऐसे मे एनसीपी के मुखिया शरद पवार ने विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी को फ़ोन करके कहा कि भले ही आपने इस्तीफ़ा दे दिया हो लेकिन अगर विधानसभा चुनाव में साथ लड़ना है को आपको महाराष्ट्र कांग्रेस मे जल्द से जल्द बदलाव करना पड़ेगा. उन्होंने कहा है कि अगर ऐसा नही हुआ तो हम समझौते मे कांग्रेस के साथ नही चल पाएंगे.

इसका एक बडा कारण यह भी था कि लोकसभा चुनाव की हार के बाद प्रदेश अध्यक्ष अशोक चव्हाण ने अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा दे दिया था. इसके साथ ही कांग्रेस के सीएलपी नेता ने बीजेपी का दामन थाम लिया था. शरद पवार का कहना है कि ऐसी स्थिति में अगर जल्दी ही महाराष्ट्र कांग्रेस मे कोई बदलाव नही होता तो पार्टी बिखर सकती है.

वहीं शरद पवार के फ़ोन से पहले सिर्फ़ छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष की नियुक्ति पर ही राहुल गाधी ने हस्ताक्षर किए थे, लेकिन जब महाराष्ट्र कांग्रेस मे बदलाव की बात आई तो दूसरी बार राहुल गांधी ने बाला साहब थोराट को महाराष्ट्र कांग्रेस का अध्यक्ष बना कर उनकी नियुक्ति पर हस्ताक्षर किए.

जैसी आवाज शरद पवार महाराष्ट्र में उठा रहे हैं कुछ इसी तरह की आवाज़ हरियाणा और झारखंड कांग्रेस मे उठ रही है लेकिन अभी तक कोई फ़ैसला नही लिया गया. हरियायाण मे लोकसभा की दस की दस सीटें कांग्रेस हारी है. इसके बाद से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर को हटाने की मांग कर रहे है लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष के अभाव मे अभी तक कोई फ़ैसला नही हो पाया है.

इसी तरह झारखंड कांग्रेस मे भी सुबोध कांत सहाय और अन्य सीनियर नेता राज्य के अध्यक्ष अजेय कुमार को हटाने की मांग कर रहे है लेकिन अभी तक कोई फ़ैसला नहीं हो पाया है. हरियाणा के प्रभारी ग़ुलाम नबी आज़ाद और झारखंड के प्रभारी आरपीएन सिंह अभी तक पार्टी में बदलाव को लेकर कोई ठोस फैसला नहीं कर पा रहे हैं. यही कारण है कि देनों प्रदेशों के नेता दबी आवाज़ मे बोल रहे है कि हमारे राज्यों मे भी शरद पवार होते तो अच्छा होता.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
4 दिन, 3 बड़े बिल, मानसून सत्र के आखिरी हफ्ते में चढ़ेगा सियासी पारा
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
JNU में उमर खालिद की किताब पर चर्चा को लेकर विवाद, प्रशासन और JNUSU आमने-सामने
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'FCRA संशोधन बिल को...', मिजोरम CM ने सरकार से की ये मांग
'जो खेलेगा वो खिलेगा ...', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat
'जो खेलेगा वो खिलेगा', CWG विजेताओं के साथ पीएम मोदी ने शेयर किया वीडियो, कहा- Cheer4Bharat

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget