एक्सप्लोरर

वक्फ संशोधन बिल पर NDA में जारी इस्तीफों का दौर! नीतीश कुमार-जयंत चौधरी-चिराग पासवान की बढ़ी टेंशन

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को सपोर्ट करने के बाद आरएलडी, जेडीयू और एलजेपी से कई नेताओं ने इस्तीफा दे दिया. इन नेताओं का कहना है कि पार्टी ने लाखों मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है.

Waqf Amendment Bill: वक्फ संशोधन विधेयक को संसद से मंजूरी मिलने के बाद देश के कई राज्यों में प्रदर्शन शुरू हो गया है. इस बीच वक्फ बिल पर केंद्र सरकार को समर्थन दे रहे एनडीए के घटक दलों के भीतर भी आपसी खिंचतान देखने को मिल रहा है. नीतीश कुमार की जेडीयू और जयंत चौधरी की आरएलडी के नेताओं ने तो इस्तीफा तक दे दिया. जनता दल यूनाईटेड का रुख विधेयक में पक्ष में होने के कारण पार्टी के मुस्लिम नेता नाराज हो गए हैं.

जेडीयू-आरएलडी के इन नेताओं ने दिया इस्तीफा

जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मो. शाहनवाज मलिक, प्रदेश महासचिव मो. तबरेज सिद्दीकी अलीग, भोजपुर से पार्टी सदस्य मो. दिलशान राईन और पूर्वी चंपारण जिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रवक्ता कासिम अंसारी ने इस्तीफा दे दिया. इन नेताओं का कहना है कि पार्टी ने लाखों मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है. जयंत चौधरी की पार्टी आरएलडी के भीतर भी वक्फ बिल को सपोर्ट करने के बाद नाराजगी बढ़ गई है.

पार्टी अपना रास्ता भटक चुकी- RLD नेता

आरएलडी के हापुड़ के जिला प्रमुख मोहम्मद जकी ने वक्फ बिल पर पार्टी के रुख को देखते हुए इस्तीफा दे दिया. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर मुसलमानों और वंचित समुदायों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया. उन्होंने पार्टी पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि आरएलडी ने समाज के सभी समुदायों को साथ लेकर चलने और ईमानदार राजनीति करने का वादा किया था, लेकिन अब पार्टी अपना रास्ता भटक चुकी है.

चिराग पासवान को भी लगा झटका

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की एलजेपी (आर) के भीतर भी इस बिल को सपोर्ट करने के बाद सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. एलजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अली आलम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने कहा कि बिल मुसलमानों के खिलाफ है. बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा के चुनाव होने हैं. ऐसे में मुस्लिम नेताओं का जेडीयू और एलजेपी से इस्तीफा देना बड़ा झटका माना जा रहा है. हालांकि जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन ने कहा है कि उनकी पार्टी के भीतर सबकुछ ठीक है.

ये भी पढ़ें :  EXCLUSIVE: 'संभल की मस्जिद, लखनऊ-हैदराबाद के इमामबाड़े भी नहीं रहेंगे वक्फ की प्रॉपर्टी', बोले असदुद्दीन ओवैसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
'ये दे देना CJI को', सुप्रीम कोर्ट में वकील की अभद्रता, जजों के सामने दी गाली, Video वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
Ladakh Tourism : लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
लद्दाख ने जीत लिया दुनिया का दिल! ' विदेशी पर्यटकों की संख्या हुई दोगुनी, बना ग्लोबल फेवरेट
IRCTC New Website : अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत
अब नहीं होगी IRCTC पर टिकट बुकिंग की टेंशन! रेलवे ला रहा ऐसा बदलाव, करोड़ों यात्रियों को बड़ी राहत

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
Bankipur Bypoll Live Updates: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले CM सम्राट चौधरी?
Live: बांकीपुर से BJP के अभिषेक सिन्हा नहीं नीरज कुमार लड़ेंगे, क्या बोले सम्राट चौधरी?
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget