एक्सप्लोरर

प्रज्वल रेवन्ना JDS से सस्पेंड, यौन उत्पीड़न मामले में पार्टी की कार्रवाई, SIT कर रही है जांच

Prajwal Revanna Obscene Video Case: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना का महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उनके साथ जबरदस्ती करने के मामले को लेकर विवाद जारी है.

Prajwal Revanna Obscene Video Case: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बनाने और उनके साथ जबरदस्ती करने को लेकर पार्टी ने कार्रवाई की है. एचडी देवेगौड़ा की जेडीएस ने प्रज्वल रेवन्ना को सस्पेंड कर नोटिस जारी किया है. पार्टी की कोर कमेटी की मीटिंग के बाद ये फैसला लिया गया है. 

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने मंगलवार (30 अप्रैल, 2024) को ही कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ हम कार्रवाई करेंगे. इसको लेकर रेवन्ना की हम रक्षा नहीं करेंगे. ये शर्मनाक मामला है. 

वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी आज कहा कि ऐसे मामले को सहन नहीं ही किया जा सकता. उन्होंने कहा, ''बीजेपी का स्टैंड है कि हम मातृ शक्ति के साथ खड़े हैं. किसी भी जगह मातृ शक्ति के अपमान को सहन नहीं किया जाएगा. कांग्रेस निशाना साध रही है, लेकिन मेरा सवाल है कि अब तक क्यों नहीं कार्रवाई की. राज्य में कांग्रेस की सरकार है. कानून राज्य सरकार का विषय है. प्रियंका गांधी हमसे सवाल कर रहे हैं, लेकिन आपके मुख्यमंत्री से सवाल करिए.''

प्रियंका गांधी ने क्या कहा है? 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सवाल किया था मामले में पीएम मोदी चुप क्यों हैं? उन्होने सोशल मीडिया एक्स लिखा था, ''जिस नेता के कंधे पर हाथ रखकर प्रधानमंत्री फोटो खिंचवाते हैं, जिस नेता का चुनाव प्रचार करने 10 दिन पहले प्रधानमंत्री स्वयं जाते हैं, मंच पर उसकी प्रशंसा करते हैं.... '

प्रियंका गांधी ने कहा, 'आज कर्नाटक का वह नेता देश से फरार है. उसके जघन्य अपराधों के बारे में सुनकर ही दिल दहल जाता है. सैकड़ों महिलाओं का जीवन जिसने तहस-नहस कर डाला.' उन्होंने सवाल किया, 'मोदी जी, क्या अब भी आप चुप रहेंगे.'' 

दरअसल, कर्नाटक सरकार ने मामले में एसआईटी गठित की है. प्रज्वल रेवन्ना ने हासन लोकसभा सीट से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा है. 

ये भी पढ़ें- Prajwal Revanna: 'कठोर कार्रवाई होगी', प्रज्वल रेवन्ना के वीडियो मामले में क्या बोले अमित शाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Parliament Monsoon Session LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
LIVE: 'पेपर लीक माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट
अहमदाबाद प्लेन क्रैश जांच की कब आएगी फाइनल रिपोर्ट? आया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget