एक्सप्लोरर

राष्ट्रीय लोकदल के नए अध्यक्ष बने जयंत चौधरी, पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

जयंत चौधरी के पिता अजीत सिंह केंद्रीय मंत्री और कई बार सांसद रहे थे. उनके दादा चौधरी चरण सिंह बहुत बड़े किसान नेता और देश के पांचवें प्रधानमंत्री थे.

नई दिल्लीः जयंत चौधरी मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किये गये हैं. पार्टी ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी. जयंत चौधरी के पिता अजित चौधरी के निधन के बाद जयंत को इस पद के लिए चुना गया है. अजित चौधरी का कोरोना वायरस संक्रमण के चलते छह मई को निधन हो गया था.

पार्टी के बयान में कहा गया कि जयंत चौधरी को पार्टी का अध्यक्ष चुने जाने का फैसला पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की ऑनलाइन आयोजित बैठक में लिया गया. जयंत चौधरी अभी तक पार्टी के उपाध्यक्ष थे.

इसमें कहा गया, ''बैठक के दौरान पार्टी के महासचिव त्रिलोक त्यागी ने जयंत के नाम का प्रस्ताव राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के लिए पेश किया जिसका पूर्व सांसद एवं राष्ट्रीय महासचिव मुंशीराम पाल ने अनुमोदन किया तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इसका समर्थन किया.''

जयंत चौधरी ने इस पद पर चुने जाने के बाद पार्टी के सदस्यों का आभार व्यक्त किया और सभी से पार्टी नेताओं चौधरी चरण सिंह और अजित सिंह के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया.

उन्होंने बाद में ट्वीट किया, ''मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं और मुझे आगे आने वाली चुनौतियों का भान है. मैं अपने संगठन को मजबूत करने का भरसक प्रयास करूंगा. चूंकि हम अपने मूल मुद्दों को सामूहिक रूप से आगे ले जा रहे हैं इसलिए हम प्राप्त सुझावों को महत्व देंगे. पहले कदम के तौर पर कोविड से प्रभावित सभी परिवारों के लिए संवेदना और उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए मैं एक खुला पत्र तैयार कर रहा हूं.''

पूर्व लोकसभा सदस्य जयंत चौधरी ने 2002 में दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक करने के बाद लंदन स्कूल ऑफ इकॉनोमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस से एकाउंटिंग एंड फाइनेंस में स्नातोकोत्तर किया.

रालोद का 2014 तक उत्तर भारत खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश में दबदबा रहा है. 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ तथा 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में उसे और नुकसान हुआ.

हरियाणाः ब्लैक फंगस के 64 ऐसे मरीज आए सामने जिन्हें कभी नहीं हुआ है कोरोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP प्रोटेस्ट से पहले सौरव दास का बड़ा ऐलान, 'कुछ ही घंटों में जंतर-मंतर...'
CJP Protest Live Updates: सीजेपी का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
LIVE: CJP का ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, मुंबई से दिल्ली के रवाना हुए दीपके-रांका
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'जॉनी-जॉनी यस पापा, ज्ञानेश कुमार...', कविता पढ़ते ममता बनर्जी का वीडियो वायरल
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
'बादशाहों का बंदोबस्त है बख़्तरबंद', CJP के प्रदर्शन से पहले बोले अखिलेश
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Electronic Parking Brake क्या है? कैसे करता है गाड़ी को लॉक
Neck Hump Exercises: क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
क्या आपकी गर्दन में भी निकल आया कूबड़? इन 3 एक्सरसाइज से होगा ठीक
Embed widget