एक्सप्लोरर

तीरथ सिंह रावत के ‘जींस’ वाले बयान पर जया बच्चन की तीखी प्रतिक्रिया, कही यह बात

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा.

नई दिल्ली: महिलाओं को लेकर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के विवादित बयान का विरोध बढ़ता जा रहा है. सपा सांसद और अभिनेत्री जया बच्चन ने  रावत की आलोचना करते हुए कहा कि जिस तरह की उनकी सोच है उसी तरह वह बोलते भी हैं.

राज्यसभा सांसद जया बच्चन ने कहा कि यह एक शर्मनाक बयान है जो एक राज्य के मुख्यमंत्री के द्वारा दिया गया है. उन्होंने कहा ये लोग बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ की बात करते हैं लेकिन जो बेटियों का हाल है वह सब देख रहे हैं.

वहीं आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, ये बयान बतलाता है कि आपकी सोच में दोष है, जाहिर तौर पर ऐसे लोग अगर मुख्यमंत्री है किसी सूबे के तो फिर भगवान मालिक है. उन्होने कहा, "नगिने ढूंढ के लाते हैं भाजपा वाले, मैं तो यहां तक कहता हूं कि यह संस्कार नहीं समझते, इस मुल्क को नहीं समझते, जो व्यक्ति इस सारी समझ से मीलों दूर है, उस व्यक्ति के हाथ में आपने सत्ता सौंपी है उत्तराखंड की, मैं तो ईश्वर से प्रार्थन करता हूं थोड़ी सद्बुद्धि दे."

वहीं कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा, ‘‘ये पहली बार नहीं है कि भाजपा के किसी नेता ने इस तरह का बयान दिया है. यह सोचा-समझा बयान है, जो संघ, भाजपा और संवैधानिक पदों पर बैठे उनके नेताओं की सोच को दर्शाता है.’’ उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अतीत में इसी तरह की टिप्पणियां कर चुके हैं. अलका ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री और महिला एवं बाल विकास मंत्री भी तीरथ रावत के बयान पर चुप हैं. यह दुखद है.’’

गौरतलब है कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने अपने हालिया बयान में कथित तौर पर कहा है कि महिलाओं को “फटी हुई जींस” पहने देखकर उन्हें हैरानी होती है तथा उनके मन में सवाल उठता है कि इससे समाज में क्या संदेश जाएगा.

यह भी पढ़ें:

ABP news Uttarakhand survey: उत्तराखंड में अगर अभी चुनाव हुए तो BJP या फिर कांग्रेस की बनेगी सरकार?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
Xप्लेन: दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के केस, H1N1 कोविड से कितना अलग?
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
EXCLUSIVE: 150 से ज्यादा छर्रे... पेलेट गन से घायल साहिल ने सुनाई आपबीती
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत, बोले- 'आम नागरिकों...'
SIR में पूर्व भारतीय राजनयिक से मांगे नागरिकता के सबूत? चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
'उस समय भी पाकिस्तान...', किसने उड़ाईं आसिम मुनीर की धज्जियां
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
बांका में नीतीश कुमार के सांसद के घर छापेमारी, पुलिस पर आरोप
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
UP-गुजरात से पंजाब तक...7 राज्यों के लिए नितिन नवीन का तगड़ा प्लान
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
केरल की कैजिया लिज मैजो बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026, मनिका विश्वकर्मा ने पहनाया ताज
केरल की कैजिया लिज मैजो ने रचा इतिहास बनी मिस इंडिया यूनिवर्स 2026
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
दिल्ली में आज होगी बारिश? धूप और उमस के बीच आया यह अपडेट
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
नाइजीरियाई लड़कों पर चढ़ा बॉलीवुड का बुखार, एक साथ गाया 'कुछ कुछ होता है'
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
क्या मधुमक्खियां अंतरिक्ष में छत्ता बना सकती हैं, जानें क्या कहता है विज्ञान?
Embed widget