एक्सप्लोरर

राजनेता ही नहीं लेखक भी थे जवाहर लाल नेहरु, जेल में लिखी थी डिस्कवरी ऑफ इंडिया

जवाहर लाल नेहरु का आज जन्मदिन है. स्वतंत्रता सेनानी,राजनेता के साथ साथ नेहरु एक सफल और लोकप्रिय लेखक भी हैं जिनकी लिखीं किताबें आज भी लोगों को प्रेरित करती है. नेहरु का व्यक्तित्व बेहद प्रभावशाली था. उनके सोचने का नजरिया बेहद विस्तृत था. वे बेहद दूरदर्शी नेता थे उनकी लोकप्रियता देश ही नहीं विदेशों में भी थी.

नई दिल्ली: भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरु को हम एक राजनेता के तौर पर ही अधिक जानते हैं लेकिन नेहरु एक शानदार और बेहद लोकप्रिय लेखक भी थे. उनके बारे में प्रख्यात इतिहासकार और लेखक ने कहा था कि अगर जवाहरलाल नेहरु इस देश के प्रधानमंत्री नहीं होते तो वे एक महान लेखक होते.

नेहरु का लेखन बेहद गंभीर और सत्यता के करीब है. उन्होंने भारत को नजदीक से समझा, जाना और लिखा. स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने के कारण वे कई बार जेल भी गए. जेल के दौरान लिखे गए उनके लेख और किताबें आज भी बेस्ट सेलर में स्थान पाती हैं.

प्रधानमंत्री की छवि बिगाड़ने के लिए लगाए थे 'राफेल' में आरोप, माफी मांगे कांग्रेस: राजनाथ सिंह

उस समय के भारत को जानने के लिए नेहरु की लिखीं किताबें एक सशक्त माध्यम के रुप में नजर आती हैं. नेहरु अपने जीवन में 10 बार जेल गए. दस बार की जेल यात्रा के दौरान उन्होंने अपने जीवन के कुल 8 साल 9 महीने और 3 दिन जेल में बिताए.

डिस्कवरी ऑफ इंडिया जिसे हम भारत एक खोज के नाम से भी जानते हैं, नेहरु ने ही लिखी थी. बाद में मशहूर निर्देशक श्याम बेनेगल ने इस पर एक सीरियल भी बनाया जो 80 के दशक में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ. नेहरु ने यह किताब जेल में लिखी थी जो 1946 में प्रकाशित हुई.

ब्रिक्स में शामिल देशों को कमतर नहीं आंक सकते, दुनिया की जीडीपी में है 30 फीसदी हिस्सेदारी

उन्होंने इंदिरा गांधी के लिए करीब 200 पत्र लिखे जो ग्लिंप्सेज ऑफ हिस्ट्री यानि विश्व इतिहास की झलक के रुप में प्रकाशित हुए. नेहरु ने अपनी आत्मकथा एन ऑटोबायोग्राफी भी लिखी. जानकार मानते हैं कि जब एक पाठक के तौर पर नेहरु को पढ़ते हैं तो लगता है कि नेहरु का चिंतन और उनके लेखन का फलक कितना विशाल है.

देश की परिस्थितियों के साथ साथ उनकी नजर तात्कालिक वैश्विक घटनाओं पर भी थी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी नेहरु की इसी खूबी के प्रशंसक भी थे. वे पूरी दुनिया को प्रभावित करने का दम रखते थे. नेहरु एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे. जब वे बच्चों के साथ होते तो बच्चे बन जाते.

अयोध्या पर फैसले के बाद जानिए कैसी है रामलला की दिनचर्या, कैसे होती है पूजा

भारतीय समाज और पारिवारिक तानेबाने में चाचा का रिश्ता ऐसा होता है जिसमें उम्र और बंधन मिट जाता है. नेहरु महान वैज्ञानिक अलर्बट आइंस्टाइन से भी खुलकर बात कर सकते थे. महान अभिनेता चार्ली चेपलिन भी नेहरु के साथ अपने आपको सहज पाते थे. नेहरु में तमाम खूबिया थीं.

बड़े बड़े साहित्यकार उनके प्रशंसक थे फिर चाहे वे निराला ही क्यों न हों. उर्दू अदब के महान शायर फिराक गोरखपुरी भी उनसे प्रभावित थे. फिराक को अपनी अंगे्रजी और उर्दू शायरी पर बड़ा नाज था. एक बार फिराक ने कहा था कि इस देश में अंग्रेजी दो ही लोग जानते हैं एक वे स्वयं और दूसरे जवाहर लाल नेहरु.

दुनिया में नेहरु को विश्व शांति और मानववादी आर्दश के लिए आवाज उठाने वाले नेता के रुप में देखा जाता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Monsoon Session 2026 Day 8 Live: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
LIVE: पेपर लीक पर संसद में संग्राम, आज बहस होगी या बवाल?
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
असम बाढ़: केंद्र से विशेष राहत पैकेज की डिमांड, दौरा करें पीएम मोदी-अमित शाह
Parliament Monsoon Session LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
LIVE: मानसून सत्र को लेकर विपक्ष के फ्लोर लीडर्स की मीटिंग, केंद्र को घेरने की तैयारी
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात
'राहुल गांधी को शादी के लिए मनाओ', जब प्रियंका ने इरफान से कही ये बात

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
Embed widget