एक्सप्लोरर

असम में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण भारत और जापान के बीच होने वाली शिखर वार्ता पर संशय के बादल

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर असम में लगातार विरोध जारी है. इसी विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने अभी तक भारत और जापान के बीच होने वाली शिखर वार्ता के बारे में आधिकारिक ऐलान नहीं किया है.

नई दिल्ली: नागरिकता संशोधन कानून 2019 को लेकर असम में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण भारत और जापान के बीच होने वाली शिखर वार्ता पर संशय के बादल बरकरार है. जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच गुवाहाटी में 15-17 दिसम्बर के बीच होने वाली शिखर मुलाकात की तैयारियां भले चल रही हों लेकिन भारत सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान अभी तक नहीं किया है.

भारत और जापान के बीच 15-17 दिसम्बर के बीच शिखर वार्ता का बीते सप्ताह ऐलान कर चुके विदेश मंत्रालय प्रवक्ता रवीश कुमार ने गुरुवार को इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. गुवाहाटी में दोनों नेताओं की मुलाकात के बारे में एबीपी न्यूज़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि मंत्रालय इस बारे में अभी कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं. जब इस बारे में स्पष्टता जो जाएगी तो उसे जाहिर कर दिया जाएगा. यहां तक कि रवीश कुमार शिखर वार्ता की पूर्व घोषित तारीखों को दोहराने से भी बचते नजर आए.

सरकारी सूत्रों के मुताबिक गुवाहाटी में कानून व्यवस्था की स्थिति सुधारने की कोशिशों के साथ ही भारत-जापान शिखर बैठक के आयोजन की तैयारियां भी अभी तक चल रही हैं. हालांकि इस बारे में अंतिम निर्णय सुरक्षा हालात को ध्यान में रखकर ही लिया जाएगा.

प्रस्तावित योजना के मुताबिक जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे 15-17 दिसम्बर तक भारत के आधिकारिक दौरे होंगे. दोनों नेताओं के बीच 16 दिसम्बर को गुवाहाटी में आधिकारिक वार्ता का कार्यक्रम बनाया गया था. तैयारियों की कड़ी में पीएमओ समेत विभिन्न मंत्रालयों के अधिकारियों की टीम भी गुवाहाटी में हैं.

ये भी पढ़ें

CAB का असर: असम में विरोध-प्रदर्शन की वजह से नहीं हो रहा पीएम मोदी-शिंजो आबे की मुलाकात का एलान

झारखंड चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर में हिंसा रोकने के लिए युवाओं से की भावनात्मक अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Live: CJP प्रोटेस्ट मामले में SC में सुनवाई, सरकार बोली- सभी कदम स्थिति के मुताबिक उठाए गए
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
Explained: इमरान खान को 'लीव इंडिया' नोटिस, क्या पुलिस के पास था अधिकार? जानिए OCI कार्ड के नियम
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक
'BJP को मजबूत करेंगे', राज्यपाल बनने पर बोले ब्रज मोहन राम तो भड़के नवीन पटनायक

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
10 अक्टूबर को CJP नेताओं को हिरासत में क्यों लिया? सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का जवाब
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
पंजाब में राहुल के अंकल को कांग्रेस में वापस लाएंगे सचिन पायलट? बयान से मिले ये संकेत
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, कहा- हम मध्यस्थ नियुक्त करेंगे
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
IPL 2027 से पहले ऋषभ पंत समेत 4 खिलाड़ियों का ट्रेड कंफर्म, देखें लिस्ट
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
अनुप्रिया पटेल की बढ़ेंगी मुश्किलें? दिव्या मित्तल ने कर दिया बड़ा ऐलान
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
डॉ. कलाम के 5 विचार, जो छात्रों को देते हैं लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा
Embed widget