एक्सप्लोरर

जापान में नए सम्राट का राज्यारोहण आज, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

जापान के नए सम्राट नारुहितो एक बड़े समारोह में आज सिंहासन संभालेंगे. इस समारोह में भारत की तरफ से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद हिस्सा लेंगे. जापान सरकार ने इस समारोह के लिए बड़ी तैयारियां की हैं जिसमें कई देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे.

टोक्यो: दुनिया की सबसे पुरानी राजशाहियों में से एक जापान में नए सम्राट नारुहितो का राज्यारोहण समारोह आज है. इस समारोह में भारत की तरफ से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भाग लेंगे. इसके लिए वह जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच चुके हैं. मई में जापान के 126वें सम्राट बने नारुहितो पारंपरिक दरबारी पोशाक में ताकामिकुरा सिंहासन संभालेंगे.

जापान सरकार ने इस आयोजन के लिए बड़े पैमाने पर तैयारियां की हैं. साथ ही पूरे देश में इसके लिए छुट्टी भी घोषित की गई है. मुख्य समारोह करीब दो हजार अतिथियों की मौजूदगी में होगा जहां नए सम्राट के तौर पर नारुहितो सिंहासन पर बैठाए जाएंगे. इस रस्म को सोकुरेई-सीडेन-नो-गी कहा जाता है. शाम को शाही महल में एक शाही दावत का आयोजन भी किया जाएगा.

नए सम्राट के राज्यारोहण की रस्में 10 नवंबर तक चलेगी. इस कड़ी में कई रस्में 25, 29 और 31 अक्टूबर को भी होंगी. परंपरा के अनुसार नए सम्राट का शाही काफिला टोक्टो की सड़कों पर निकलता है. हालांकि, बीते दिनों आए तूफान से लोगों को हुई परेशानियों का हवाला देते हुए जापान सरकार ने आज होने वाली इस मोटर परेड को आगे बढ़ाते हुए इसके लिए अब 10 नवंबर का दिन तय किया है.

जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले- जरूरत पड़ेगी तो पीओके के भीतर घुस कर भी करेंगे कार्रवाई

बता दें कि जापान का शाही परिवार दुनिया की सबसे पुरानी राजशाही माना जाता है जो बीते 660 सालों से सिंहासन पर बना हुआ है. हालांकि, दूसरे विश्वयुद्ध के बाद जापान की राजशाही केवल प्रतीकात्मक ही है और सत्ता के प्रशासनिक अधिकार लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के हाथ में होते हैं.

सिंहासन पर बीते तीस सालों तक रहे सम्राट आकिहितो (85) ने इस साल अप्रैल के अंत में अपने बेटे नारुहितो (59) को शासन का उत्तराधिकारी बनाने की आधिकारिक घोषणा की थी. अकिहितो ने यह फैसला अपनी बढ़ती उम्र और बिगड़ते स्वास्थ्य को देखते हुए लिया था.

यह भी पढ़ें-

Exit Poll 2019: बीजेपी की प्रचंड जीत, विपक्ष का सूपड़ा साफ-एग्जिट पोल

घूमने जाना चाहते हैं तो सियाचिन जाइए, रक्षा मंत्री का एलान- सियाचिन को टूरिस्टों के लिए खोला गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
अनशन तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक से PM मोदी की अपील, 'जल्द से जल्द अपना पुराना...'
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
'पेपर लीक पर आज कैबिनेट में उठाएंगे सख्त कदम', प्रदर्शन के बीच PM मोदी ने जारी किया Video संदेश
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
तेलंगाना में गरमाई सियासत, केटीआर ने सीएम रेवंत रेड्डी को भेजा लीगल नोटिस, बोले- माफी मांगे मुख्यमंत्री..
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन
असम में भीषण बाढ़ के हालात, सिवसागर में रेस्क्यू के लिए भेजी 20 नावें, मदद के लिए आगे आया माजुली प्रशासन

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget